‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 07 मार्च 2026। बॉलीवुड में कोर्टरूम ड्रामा हमेशा से दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। ‘दामिनी’ से लेकर ‘जॉली एलएलबी’ तक कई फिल्मों ने मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी दिया है। अब इसी परंपरा को आगे बढ़ाने आ रही है फिल्म किस्सा कोर्ट कचहरी का, जो 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। लवली फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन रजनीश जयसवाल ने किया है, जबकि निर्माता हैं अरुण कुमार। फिल्म में संजीव जयसवाल के साथ राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला और अंजू जाधव जैसे मंझे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

संजीव जयसवाल के किरदार के इर्द-गिर्द बुनी कहानी

फिल्म की कहानी दीपक नाम के एक गांव के युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार निभा रहे हैं वर्सटाइल अभिनेता संजीव जयसवाल। इससे पहले वह The Attacks of 26/11 में कसाब की भूमिका निभाकर चर्चा में आ चुके हैं। इस बार वह एक ऐसे आम युवक की भूमिका में हैं, जो अदालत के गलियारों में सच और न्याय की लड़ाई लड़ता नजर आएगा।

फिल्म अदालत में होने वाली कानूनी बहसों को एक नए नजरिये से प्रस्तुत करती है। ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिससे फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ गई है।

मेरठ की रियल लोकेशन, असली एहसास

फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के मेरठ की वास्तविक लोकेशनों पर की गई है, जिससे कहानी में प्रामाणिकता और गहराई जुड़ती है। ग्रामीण पृष्ठभूमि और कोर्टरूम की सघन बहसें दर्शकों को एक वास्तविक अनुभव देने का वादा करती हैं। संजीव जयसवाल, जिन्होंने दिग्गज अभिनेता Nana Patekar के साथ भी काम किया है, अपने सह-कलाकार राजेश शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि जिस तरह फिल्म में उनके किरदारों के बीच तालमेल है, उसी तरह सेट पर भी उनकी बेहतरीन ट्यूनिंग रही।

आगे भी व्यस्त हैं संजीव

इस फिल्म के अलावा संजीव जयसवाल जल्द ही वेब सीरीज “एसटीएफ: तू जीत के लिए बना है” में गैंगस्टर के लीड रोल में नजर आएंगे। साथ ही उनकी आगामी फिल्म “कर्म” भी पाइपलाइन में है। 13 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रही ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं, बल्कि न्याय, संघर्ष और सच्चाई की उस लड़ाई की कहानी है, जो समाज के हर वर्ग से जुड़ती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अदालत के इस ‘किस्से’ को दर्शक कितना पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लंदन 07 मार्च 2026। पश्चिम एशिया में ईरान के ड्रोन खतरे को देखते हुए अमेरिका अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने जा रहा है। इसके लिए अमेरिका जल्द ही मेरोप्स नामक एंटी-ड्रोन सिस्टम क्षेत्र में तैनात करेगा। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह वही सिस्टम है […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए