कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों से मंत्री डाॅ. टेकाम ने सीधे लिया फीडबैक : वीडियो कांफ्रेंसिंग से मरीजों से की बात, तबियत और इलाज के बारे में पूछा

indiareporterlive
शेयर करे

 सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

अच्छा अस्पताल बनाने पर मरीजों ने कलेक्टर कोरबा और मेडिकल टीम का भी आभार माना

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 24 सितंबर 2020। स्कूल शिक्षा मंत्री और कोरबा जिले के प्रभारी डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड अस्पताल कोरबा में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों से बात की और अस्पताल में इलाज के साथ-साथ मरीजों की तबियत और हाल-चाल पूछा। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे बात कर इलाज की व्यवस्थाओं, डाॅक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा देखरेख का सीधा फीडबैक लिया। डाॅ. टेकाम ने आज जिले में कोविड नियंत्रण के लिये किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा के लिये महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा आयोजित की थी और इसी समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बात की। प्रभारी मंत्री ने आत्मीय रूप से सहज बोलचाल में मरीजों की तबियत पूछी तथा अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं और नर्सिंग स्टाफ द्वारा मरीजों की देखभाल की जानकारी भी ली। उन्होंने कोविड अस्पताल के मरीजों से उनकी स्वास्थ्य जानकारी, इलाज की सुविधा, डाॅक्टरों द्वारा किये जा रहे देखभाल, नाश्ता, भोजन, पानी सहित दवाओं एवं अन्य जरूरी चीजों की आपूर्ति के बारे में भी पूछा। डाॅ. टेकाम ने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। डाॅ. टेकाम ने इस दौरान आॅक्सीजन सपोर्ट में इलाज करा रहे मरीज से भी उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मरीजों से जुड़े डाॅ. टेकाम ने मरीज अहिल्या जायसवाल से पूछा कि कब से वे भर्ती है ? इलाज की क्या-क्या सुविधायें अस्पताल में मिल रही है ? भोजन की क्वालिटी कैसी है ? कैसा डाॅक्टरों द्वारा निरंतर देखभाल किया जा रहा है या नहीं ? श्रीमती जायसवाल ने प्रभारी मंत्री को बताया कि वे पिछले आठ दिनों से कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। कोविड अस्पताल के नर्स-डाॅक्टर दिन में दो-तीन बार देखने, मिलने तथा हालचाल पूछने आते हैं। श्रीमती जायसवाल ने कोविड अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और डाॅक्टरों द्वारा किये जा रहे देखभाल से संतुष्टि जताई। डाॅ. टेकाम ने कोविड अस्पताल में भर्ती मरीज लल्लू सिंह से उनकी तबियत तथा अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था के बारें में भी जानकारी ली। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लल्लू सिंह ने बताया कि सांप काटने के कारण इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के लिये डाॅक्टरों द्वारा कोरोना जांच कराने पर रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी और उन्हें कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। लल्लू सिंह ने बताया कि कोविड अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज की बेहतर सुविधा है तथा पर्याप्त मात्रा में दवाई दी जा रही है। डाॅक्टर-नर्स समय-समय आकर पर स्वास्थ्य की जांच करते रहते हैं तथा कोई भी समस्या होने पर तुरंत मदद की जाती है। लल्लू सिंह ने बताया कि कोविड अस्पताल में साफ-सफाई घर से भी बेहतर है।

डाॅ. टेकाम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोविड अस्पताल में आईसीयु वार्ड में आॅक्सीजन सपोर्ट में इलाज करा रहे मरीज से भी बात की। मरीज रमाकांत थवाईत ने बताया कि अस्पताल में भर्ती के पहले डिहाइड्रेशन के कारण शरीर में पानी की कमी हो गयी थी, शरीर में बहुत ज्यादा बुखार आ रहा था जो कि कंट्रोल ही नहीं हो पा रहा था। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पताल आने के बाद डाॅक्टरों द्वारा दिये गये बेहतर इलाज से बुखार और डिहाइड्रेशन की समस्या दूर हो गयी है जिसके कारण अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। रमाकांत थवाईत ने बेहतर इलाज और देखभाल के लिये सभी भर्ती मरीजों की ओर से अस्पताल के डाॅक्टरों और नर्सों को धन्यवाद भी दिया। मरीजों ने जिले में ही कोरोना के इलाज के लिये सुसज्जित और प्राणरक्षक उपकरणों से लैस अस्पताल स्थापित करने के लिये कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल और स्वास्थ्य विभाग के प्रति भी आभार जताया।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मरीजों ने प्रभारी मंत्री को कोविड अस्पताल में दिये जा रहे इलाज की सुविधाओं, खानपान एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बताया। मरीजों ने डाॅक्टरों सहित सभी मेडिकल टीम द्वारा किये जा रहे सेवाओं को बेहतर माना तथा कोविड अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं से संतुष्टि जताई। जिले के कोविड अस्पताल में बेहतर इलाज किये जाने के कारण कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। कोरबा के कोविड अस्पताल में आज तक 717 संक्रमितों को भर्ती किया जा चुका है जिसमें से 628 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अस्पताल में मरीजों की रिकवरी कुल भर्ती मरीजों के हिसाब से साढ़े 87 प्रतिशत से अधिक है। अभी तक अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार केवल 10 मरीजों की ही मौत हुई है। आज अस्पताल में 69 मरीज भर्ती हैं जिनका इलाज तेजी से चल रहा है। प्रभारी मंत्री डाॅ. टेकाम ने कोविड अस्पताल में दिये जा रहे उत्कृष्ट योगदान के लिये सभी डाॅक्टरों-नर्साें और मेडिकल टीम का आभार माना तथा सभी मरीजों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Next Post

वन विभाग का संघन जांच अभियान: आठ बाईक सहित दो चारपहिया वाहनों की जब्ती : वनमंडल कवर्धा में भी लक्ष्मी फर्नीचर मार्ट को सील करने सहित अनेक बड़ी कार्रवाईयां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 24 सितम्बर 2020। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा संघन जांच अभियान निरंतर जारी है। इसके तहत गत दिवस 23 सितंबर को वनमंडल बिलासपुर के अंतर्गत वन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार