Army Day 2022 : ‘आपकी सेवा के लिए देश आपका आभारी’ ; भारतीय सेना दिवस पर बोले राष्ट्रपति, PM मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 जनवरी 2022। 15 जनवरी देश के लिए अहम तारिखों में से एक है. आज के दिन को भारतीय सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित देश के कई दिग्गज नेताओं ने भारतीय सेना की वीरता की सराहना की है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय सेना की अहम भूमिका रही है और देश उनकी सेवा के लिए उनका आभारी है।

कोविंद ने सेना दिवस पर मौजूदा और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा करने और शांति बनाए रखने के दौरान पेशेवर रवैये, कुर्बानी और बहादुरी का परिचय दिया. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मौजूदा और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों को सेना दिवस की शुभकामनाएं. राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय सेना की अहम भूमिका रही है. हमारे जवानों ने सीमाओं की रक्षा करने और शांति बरकरार रखने के दौरान पेशेवर रवैये, बलिदान और बहादुरी का परिचय दिया. आपकी सेवा के लिए देश आपका आभारी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेना दिवस’ के मौके पर शनिवार को भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि ‘‘भारतीय सेना के जवान दुर्गम इलाकों में सेवाएं देते हैं और राष्ट्रीय आपदा समेत मानवीय संकट के दौरान नागरिकों की मदद के लिए आगे रहते हैं. विदेशों में शांति अभियानों के दौरान सेना के शानदार योगदान पर भारत को गर्व है।

पीएम ने कहा, ‘‘खासकर साहसी जवानों, सम्मानीय सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों और उनके परिवारों को सेना दिवस की शुभकामनाएं. भारतीय सेना को उसकी बहादुरी और पेशेवर रवैये के लिए जाना जाता है. राष्ट्रीय सुरक्षा में उसके अतुलनीय योगदान को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर जवानों की वीरता को सराहा है. बता दें कि फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर इन चीफ के रूप में कार्यभार संभालने की याद में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है. करियप्पा ने 1949 में भारतीय सेना के अंतिम शीर्ष ब्रितानी कमांडर से यह पदभार ग्रहण किया था।

Leave a Reply

Next Post

Australian Open 2022: राफेल नडाल बोले- जोकोविच खेलें या नहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपेन बेहतरीन टूर्नामेंट होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मेलबर्न 15 जनवरी 2022। टेनिस स्टार राफेल नडाल ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियन ओपेन किसी एक खिलाड़ी से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार नोवाक जोकोविच इस टूर्नामेंट में खेलें या नहीं, यह एक बेहतरीन टूर्नामेंट होगा। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां