पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सभा में भगदड़; सात लोगों की मौत, मुआवजे की घोषणा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमरावती 29 दिसंबर 2022। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़ मचने की खबर है। इसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जनसभा नेल्लोर जिले के कुंदुकुर में आयोजित की गई थी। जानकारी के मुताबिक, लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में पहुंचाया गया। इनमें से पांच लोगों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। थोड़ी ही देर बाद दो अन्य लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद यह भगदड़ मची। इस दौरान टीडीपी के सात कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि नेल्लोर जिले के कंदुकुर कस्बे में बुधवार को एक नहर में गिरने से एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई। आठ अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब चंद्रबाबू नायडू वहां एक रोड शो को संबोधित कर रहे थे। प्रारंभिक सूचना के आधार पर उन्होंने बताया कि बैठक स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और बैठक के दौरान लोगों के बीच कुछ धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने कहा कि स्पष्ट तस्वीर बाद में सामने आएगी। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। नायडू ने तुरंत सभा रद्द कर दी और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी नेताओं से घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को भी कहा।

मृतकों के परिवारों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा
टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने और उनके बच्चों को एनटीआर ट्रस्ट शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Next Post

जनवरी के पहले सप्ताह में पंजाब पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 29 दिसंबर 2022। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के पहले सप्ताह में पंजाब में प्रवेश करेगी। पंजाब कांग्रेस ने यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पंजाब इस यात्रा की सही तारीखों का एलान बाद में […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए