10 लाख घरों को मंजूरी देगा ग्रामीण विकास मंत्रालय, शिवराज बोले- गरीबी मुक्त गांव पीएम मोदी का संकल्प

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जनवरी 2024। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वह जनवरी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 10 लाख घरों को मंजूरी देने पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह कार्य 2024-25 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के तहत किया जाएगा। महीने के लिए कार्य योजना तय करने के लिए मंत्रालय की एक बैठक में ये निर्णय लिए गए। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब मुक्त भारत के सपने को पूरा करने के लिए योजनाओं को समय पर लागू करने पर ध्यान देगा। इसके लिए वे हर महीने लक्ष्य तय होंगे।  ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीबी मुक्त गांव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। आज नए साल के पहले दिन हमने कुछ लक्ष्य तय किए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। हमारा प्रयास है कि इन योजनाओं का लाभ सभी को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से मिले। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को समय पर लागू करके गरीबी मुक्त गांव बनाए जाएंगे। 

लाभार्थियों को जारी की जाएगी पहली किस्त
बयान में आगे कहा गया है कि जनवरी 2025 में, मंत्रालय 2024-25 के लिए निर्धारित 10 लाख घरों को मंजूरी देने पर जोर देगा और लाभार्थियों को पहली किस्त भी जारी की जाएगी। चौहान ने अधिकारियों को अगले महीने के भीतर इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काम करने के लिए कहा।

2029 तक दो करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्य
इस योजना को अगस्त में अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाया गया था, जिसमें 2024 से 2029 तक दो करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना की पात्रता नियमों में बदलाव किया गया है ताकि अधिक परिवारों को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा, 2024-25 के लिए बजट बढ़ाकर 54,500 करोड़ रुपये किया गया है। 

जून से दिसंबर तक 4.19 लाख घरों का निर्माण पूरा
बयान में बताया गया है कि 2024-25 में 42 लाख घरों के लक्ष्य के मुकाबले 31.65 लाख घरों को मंजूरी दी गई है, और पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत 4.19 लाख घरों का निर्माण जून से दिसंबर तक पूरा हो चुका है।

Leave a Reply

Next Post

हरिद्वार में हादसा...हरियाणा से आ रहे युवकों की कार ट्रक से टकराई, चार की मौत, एक हायर सेंटर रेफर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बहादराबाद  02 जनवरी 2025। हरिद्वार में बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर हरियाणा के युवकों की कार ट्रक से टकरा गई। इस दौरान चार युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर घायल हो गया है, जिसे हायर सेंटर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण