दीपावली पर भी भाजपा सरकार ने महिलाओं को नहीं बख्शा: कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

महतारी वंदन की 33वीं किस्त से 2 लाख 71 हजार से अधिक महिलाओं के नाम गायब

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 06 नवंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के समय प्रदेश की 2 लाख 71 हजार 590 महिलाओं को महतारी वंदन योजना की किस्त से वंचित कर उनके साथ बड़ा अन्याय किया है। भाजपा ने जिन महिलाओं से वोट लेने के लिए मोदी की गारंटी के नाम पर बड़े-बड़े वादे किए थे, आज उन्हीं महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के समय नियम और शर्तों का हवाला देकर योजना से बाहर किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 70 लाख 12 हजार महिलाओं के लिए जारी की थी, लेकिन अब गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जारी 33वीं किस्त में लाभार्थियों की संख्या घटकर 67 लाख 40 हजार 510 रह गई। आखिर ऐसी कौन सी वजह है कि योजना से जुड़ी 2 लाख 71 हजार 590 महिलाओं को किस्त नहीं मिली? सरकार स्पष्ट करे कि इन महिलाओं की राशि क्यों रोकी गई? कितनी महिलाओं के नाम काटे गए और कितनी महिलाओं को अपात्र घोषित किया गया? क्यों किया गया?
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय मोदी की गारंटी बताकर सवा करोड़ महिलाओं से आवेदन भरवाए, लेकिन सत्ता में आने के बाद महिलाओं को लाभ देने के बजाय पात्रता और अपात्रता की छंटनी में उलझा दिया। पहले ही बड़ी संख्या में महिलाएं योजना के लाभ से बाहर हैं और अब जो महिलाएं नियमित रूप से सहायता प्राप्त कर रही थीं, उनकी किस्त भी रोक दी गई। यह महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के नाम पर किया गया छलावा है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। चुनाव के समय महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर, स्वरोजगार के लिए कर्ज, महिला स्व सहायता समूहों को रेडी टू ईट का काम, सभी पात्र महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ का वादा और शराबबंदी  जैसे  दावे किए गए थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद इन वादों पर अमल करने के बजाय महिलाओं को निराशा और आर्थिक परेशानी मिली है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बताए, दीपावली के समय महिलाओं की खुशियों पर कटौती क्यों की गई? क्या मोदी की गारंटी केवल चुनाव में वोट लेने तक सीमित थी? सरकार तत्काल वंचित महिलाओं की सूची सार्वजनिक करे, किस्त रोकने का कारण बताए और पात्र महिलाओं को बकाया राशि सहित भुगतान करे।महिलाओं से गारंटी का वादा कर धोखाधड़ी बंद करे।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा

शेयर करेबस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत, 33 घायल इंडिया रिपोर्टर लाइव कराची, 06 नवंबर 2026। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पाकपट्टन के पास एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोगों की […]

You May Like

कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर....|....भालू से भिड़े, नदी में कूदकर बचाई जान, छह बच्चों को गृहमंत्री और सीएम ने दिया बाल वीरता पुरस्कार....|....धन्वंतरि दर्शन की परंपरा: तीन पीएम, दो राष्ट्रपति और दलाई लामा ले चुके हैं दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रसाद....|.... सराफा कारोबारी से डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार....|....आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित....|....कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग....|....हरदीप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस....|....भोपाल में धनतेरस पर हड़ताल से बिगड़े हालात....|.... सुहाना को 'तू मिल जाए' के लिरिक्स याद देख हैरान हुए 'किंग'....|....घुटनों में दर्द को हल्के में न लें, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है असर