‘मैदान पर नहीं दिखता विराट का अनुशासन’, भारत की हार से खफा इरफान पठान ने कोहली को जमकर लताड़ा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2024। मेलबर्न टेस्ट में भारत की हार ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यशस्वी जायसवाल (84) के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक कर नहीं खेल सका। कप्तान रोहित नौ और कोहली पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों की खराब फॉर्म ने भारत को सीरीज में पिछड़ने पर मजबूर कर दिया। यही कारण है कि दोनों खिलाड़ी अब पूर्व दिग्गजों के निशाने पर हैं। सोमवार को मुकाबला समाप्त होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कहा- दोनों सीनियर्स (रोहित और विराट) का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। वे लगातार गलतियां कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व गेंदबाज ने कोहली के ऑफ-फील्ड अनुशासन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- हम सभी उनके अनुशासन की बात करते हैं, लेकिन वह मैदान पर इसे क्यों नहीं ला पा रहे?

कोहली की इस गलती से खफा पठान
इस दौरान इरफान पठान ने विराट कोहली की बल्लेबाजी और उनकी ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर खेले गए गलत शॉट्स को लेकर भी बात की। दिग्गज ने आगे कहा- विराट कोहली की यह पुरानी कमजोरी है, लेकिन वह अब तक इसे सुधार नहीं पाए हैं। यह शॉट पहली बार नहीं है। वह ऑफ-स्टंप के बाहर ड्राइव खेलने का प्रलोभन छोड़ नहीं पा रहे हैं।

अच्छी लय को बरकरार नहीं रख सके कोहली
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक के साथ की थी। कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर रहा है, ऐसे में सभी को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कोहली पर्थ टेस्ट में शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे और उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था। कोहली इसके बाद लय बरकरार नहीं रख सके और अगले तीन मैचों में रन बनाने में विफल रहे। पर्थ टेस्ट में शतक के बावजूद कोहली के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है और उन्होंने सीरीज में अब तक 5, नाबाद 100, 7, 11, 3, 36 और 5 रन की पारियां खेली हैं।

Leave a Reply

Next Post

ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की 'देवा' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़ 

शेयर करेशाहिद कपूर और 90 के दशक के बिग बी के बैकड्रॉप ने मचाई धूम इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) मुंबई 02 जनवरी 2024। ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स की आने वाली एक्शन थ्रिलर देवा का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने लगातार अपडेट्स देकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां