आईपीएल 2020 में आज बेंगलुरु और कोलकाता , दोनों के पास टॉप 4 में जगह मजबूत करने की जंग

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 13वें सीजन में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला होगा। बुधवार को यह मैच अबू धाबी में खेला जाएगा। सीजन के इस 39वें मैच में टॉप 2 में कायम दोनों टीमों की कोशिश अपनी स्थिति मजबूत करने की ही होगी।

दोनों टीमों ने इस सीजन में अभी तक नौ मैच खेले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने जहां छह मैच जीते हैं और वह 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है वहीं केकेआर ने पांच मैच जीते हैं और वह 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर कायम है।

रॉयल चैलेंजर्स ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया था। राजस्थान की टीम मैच में काफी मजबूत नजर आ रही थी लेकिन पारी के अंत में एबी डि विलियर्स ने सिर्फ 22 गेंद पर नाबाद 55 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी थी।

वहीं अगर कोलकाता की बात करें तो उन्होंने सुपर ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। दिनेश कार्तिक और इयॉन मॉर्गन ने अपनी टीम को 5 विकेट पर 165 के स्कोर तक पहुंचाया था। कोलकाता के लिए लॉकी फर्ग्युसन ने सनराइजर्स को सुपर ओवर में सिर्फ दो ही रन बनाने दिए थे। उन्होंने पहली ही गेंद पर सनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर को आउट किया था और इसके बाद अब्दुल समद का विकेट भी लिया था।

इस सीजन में यह दूसरा मौका है जब दोनों टीमें आमने-सामने हैं। पिछले मुकाबले में एबीडी ने 33 गेंद पर नाबाद 73 रन बनाए थे। कोलकाता की कोशिश उस हार का बदला लेने की होगी। कोलकाता चाहेगी कि वह मुकाबला जीतकर 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित करे। यह सीजन में उनकी छठी जीत होगी और प्लेऑफ का उनका दावा और मजबूत होगा।

दोनों टीमें जहां अपना जीत का सफर जारी रखना चाहेंगी ऐसे में देखते हैं कि उनकी संभावित टीमें क्या हो सकती हैं-

कोलकाता नाइट राइडर्स

शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), आंद्रे रसल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्युसन, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डि विलियर्स (विकेटकीपर), गुरकीरत मान, क्रिस मॉरिस, वॉशिंगटन सुंदर, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल

Leave a Reply

Next Post

कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने कई विभाग आए साथ : महिला एवं बाल विकास विभाग की अध्यक्षता में आपसी समन्वय के लिए सहयोगी विभागों ने की चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास से कुपोषण मुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इन प्रयासों और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. की अध्यक्षता में 21 अक्टूबर को विभिन्न […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक