श्राबनी नंदा ने रचा इतिहास, कोरोना काल में खेल में वापसी करने वाली पहली भारतीय, जमैका में 100 मीटर रेस 11.78 सेकंड में पूरी की

indiareporterlive
शेयर करे

नंदा ने 2008 में कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में 4*400 मीटर रिले टीम में गोल्ड जीता था

भारतीय धावक श्राबनी नंदा जमैका के एमवीपी ट्रैक क्लब में ट्रेनिंग कर रही हैं

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंडियन स्प्रिंटर श्राबनी नंदा 29 वर्षीय  ने कोरोनावायरस के बीच ट्रैक पर वापसी कर ली है। ऐसा करने वाली वे भारत की पहली एथलीट बन गई हैं। नंदा जमैका के एमवीपी ट्रैक क्लब में ट्रेनिंग कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंने एक टूर्नामेंट में भाग लिया। यहां उन्होंने 100 मीटर रेस को 11.78 सेकंड में पूरी किया। नंदा से अगले साल होने वाले टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने की उम्मीद है। यह गेम्स इसी साल जुलाई में होने थे, लेकिन कोरोना के कारण टाल दिए गए। अब यह ओलिंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक होंगे।

दो बार की ओलिंपिक चैम्पियन थॉम्पसन ने रेस जीती

महिलाओं की रेस में नंदा के अलावा दो बार की ओलिंपिक चैम्पियन एलीने थॉम्पसन हेराह और शेली एन फ्रेजर प्रीस ने भी भाग लिया। यह रेस थॉम्पसन ने 11.19 सेंकड का समय निकालकर जीती। ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने के लिए 100 मीटर रेस को 11.15 सेकंड में पूरा करना है। यदि नंदा इस समय में रेस पूरी कर भी लेतीं तब भी ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाती, क्योंकि वर्ल्ड एथलेटिक्स ने नवंबर तक सभी क्वालिफाई टूर्नामेंट टाल दिए हैं।

2016 रियो ओलिंपिक में छठे नंबर पर रहीं थी नंदा

नंदा ने 2008 कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में 4*400 मीटर रिले टीम में गोल्ड मेडल जीता था। यह गेम्स पुणे में ही हुए थे। इसके अलावा नंदा 2016 रियो ओलिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस दौरान वे छठे नंबर पर रही थीं।

Leave a Reply

Next Post

गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने 4.34 करोड़ के पुरस्कार : राज्य स्वच्छता पुरस्कार-2020 के तहत स्वच्छ भारत मिशन देगा 15 श्रेणियों में पुरस्कार

शेयर करेमुख्यमंत्री चयनित पंचायतों एवं प्रतिभागियों को गांधी जयंती पर करेंगे पुरस्कृत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने की पुरस्कारों की घोषणा स्वच्छता स्थायित्व, समुदाय की सहभागिता और साफ-सफाई की आदतों को प्रेरित करने अच्छा काम करने वालों को पुरस्कार – टी.एस. सिंहदेव 30 जुलाई से 15 अगस्त तक कर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं