फैसला: कपास खेत मजदूरों को मिलेगा 10 फीसदी मुआवजा, पंजाब मंत्रिमंडल ने बैठक में दी मंजूरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 11 नवंबर 2021। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने बुधवार को कपास की फसल पर गुलाबी सूंडी के हमले के कारण प्रभावित हुए कृषि मजदूरों के परिवारों को राहत देने की नीति को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत किसानों को अदा की जाने वाले कुल मुआवजे की 10 फीसदी राशि कृषि मजदूरों के परिवारों को मुहैया करवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि सरकार ने इससे पहले कपास उत्पादकों को मुआवजे की घोषणा करते हुए कपास खेत मजदूरों को 10 फीसदी मुआवजा देने का एलान किया था। बुधवार को लिए गए मंत्रिमंडल के फैसले में सरकार ने किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे में से 10 फीसदी राशि खेत मजदूरों को मुआवजे के तौर पर देने का फैसला लिया है।

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में सरकार देगी 433. 96 करोड़

पोस्ट-मैट्रिक एससी वजीफा स्कीम के मुद्दे पर मंत्रिमंडल ने स्कॉलरशिप स्कीम के लाभार्थी अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को पेश आ रही मुश्किलों पर विचार किया। यह विचार किया गया कि इस स्कीम की शुरुआत में भारत सरकार और पंजाब सरकार के मध्य 60:40 के अनुपात के मुताबिक हिस्सेदारी थी लेकिन भारत सरकार ने साल 2016 से इस स्कीम के तहत अपना हिस्सा देना बंद कर दिया। इस कारण मंत्रिमंडल ने फैसला किया कि राज्य सरकार 2017-18 से अपने हिस्से 433.96 करोड़ रुपये की देनदारी वहन करेगी और यह रकम वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान दो किश्तों में अदा की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

कनाडा से भारत आई 100 साल पहले चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, 15 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में की जाएगी स्थापित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 नवंबर 2021। भारत से 100 साल पहले चोरी कर कनाडा भेजी गई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति वापस लाई जा चुकी है। मूर्ति को उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ मंदिर में 15 नवंबर को स्थापित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश राणा और […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक