‘लास वेगास में साइबर ट्रक में विस्फोट और न्यू ऑर्लियंस हमले में है संबंध’, एलन मस्क का सनसनीखेज दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 02 जनवरी 2025। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के लास वेगास में ट्रंप टावर के बाहर साइबर ट्रक में विस्फोट और  न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले का आपस में संबंध हो सकता है। दरअसल मस्क ने कहा है कि लास वेगास में फटने वाला साइबर ट्रक और न्यू ओर्लियंस शहर में भीड़ को जिस ट्रक ने रौंदा, वो दोनों एक ही कार रेंट वेबसाइट से किराए पर लिए गए थे। मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘ऐसा लगता है कि यह आतंकी घटना है। दोनों साइबर ट्रक और आत्मघाती एफ-150 ट्रक रेंटल वेबसाइट Turo से ही किराए पर लिए गए थे। ऐसे में कहीं न कहीं दोनों का संबंध है।’ टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि साइबर ट्रक में विस्फोट अपने आप नहीं हुआ बल्कि उसमें या तो आतिशबाजी की गई या फिर उसमें विस्फोटक लदा था। लास वेगास में हुए साइबर ट्रक धमाके में एक व्यक्ति की जान चली गई और सात अन्य घायल हुए हैं। वहीं न्यू ऑर्लियंस शहर में नए साल का जश्न मना रही भीड़ को एक ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें 15 लोगों की मौत हुई और 30 लोग घायल हैं। 

संघीय जांच एजेंसियां दोनों घटनाओं के बीच संबंध तलाशने में में जुटी
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, लास वेगास के शेरिफ केविन मैकमाहिल ने कहा कि साइबर ट्रक में आग लगने की सूचना पुलिस को सुबह 8.40 के बाद मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो साइबर ट्रक आग की लपटों में घिर चुका था। साइबर ट्रक के भीतर एक व्यक्ति का शव मिला। अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि मरने वाला पुरुष है या महिला। एफबीआई इस घटना की जांच में जुटी है। अमेरिकी जांच अधिकारियों के अनुसार, साइबर ट्रक में पटाखे, गैस टैंक और कैंपिंग फ्यूल थे, जिनमें आग लगी और ये तीनों एक ही डेटोनेशन सिस्टम से जुड़े थे, जिसका कंट्रोल ड्राइवर के पास था। फिलहाल जांच एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं कि न्यू ऑर्लियंस की घटना और लास वेगास की घटना में कोई संबंध तो नहीं हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'किसान नेता डल्लेवाल का अनशन तुड़वाने के लिए नहीं कहा', सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकारा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जनवरी 2025। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार को फटकार लगाई और कहा कि ‘पंजाब सरकार के अधिकारी मीडिया में इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं