कनाडा में लगे इंदिरा गांधी की हत्या से जुड़े पोस्टर, सांसद ने जताई चिंता, कहा- डर पैदा करने की कोशिश

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ओटावा 08 जून 2024। खालिस्तानी समर्थक लगातार कनाडा में भारतीयों को धमका रहे हैं। अब एक पोस्टर के जरिए धमकी दी जा रही है, जिसमें इंदिरा गांधी की हत्या का दृश्य दिखाया गया है। इस पर भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने शनिवार को चिंता जताई। साथ ही खालिस्तानी समर्थकों से निपटने के लिए आवाज भी उठाई। आर्य ने दावा किया कि खालिस्तानी समर्थक एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के पोस्टर लगाकर ‘हिंदू-कनाडाई’ में हिंसा का डर पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें, पोस्टर में इंदिरा गांधी के शरीर में गोलियों के छेद दिखाए गए हैं। साथ ही हत्यारे बने उनके सिख अंगरक्षकों के हाथ में बंदूकें दिखाई गई हैं।

कनाडा के संसद सदस्य आर्य ने कहा कि कुछ साल पहले ऐसा ही डर का माहौल था। उन्होंने एक्स पर कहा, ‘वैंकूवर में खालिस्तान समर्थक एक पोस्टर के साथ एक बार फिर हिंदू-कनाडाई लोगों में हिंसा का डर पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। इस पोस्टर में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का गोलियों से छलनी शव और उनके हत्यारे हाथों में बंदूकें लिए खड़े हैं।’

धमकियों का सिलसिला जारी
उन्होंने आगे कहा, ‘यह धमकियों का सिलसिला है, जिसमें कुछ साल पहले ब्रैम्पटन में इसी तरह की घटना देखी गई थी। वहीं कुछ महीने पहले सिख फॉर जस्टिस के पन्नू ने हिंदुओं से भारत वापस जाने के लिए कहा था। मैं फिर से कनाडा में कानून प्रवर्तन एजेंसियों से तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान करता हूं।’

अगर चुनौती नहीं दी जाती…
कनाडा के सांसद आर्य ने कहा कि अगर इसे चुनौती नहीं दी जाती है, तो सच में कुछ हो सकता है। उन्होंने एक्स पर कहा, ‘संदेश देने के लिए आसानी से ऐसी तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर इन्हें चुनौती दिए बिना जाने दिया गया तो यह सच में खतरनाक हो सकता है।’ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इंदिरा गांधी के माथे पर बिंदी दिखाना यह सुनिश्चित करना था कि निशाना हिंदू-कनाडाई थे।

पिछले साल किया था प्रदर्शन
पिछले साल जून में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाने के लिए कनाडा में एक झांकी परेड का आयोजन किया गया था, जिसकी नई दिल्ली से कड़ी आलोचना हुई थी। इस साल मार्च में खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा में भारतीय दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने खालिस्तान समर्थक नारे लगाए थे और मौके पर मौजूद भारतीय मूल के पत्रकारों पर कथित तौर पर हमला किया था।

Leave a Reply

Next Post

सच साबित हो रही एनडीए को लेकर 26 साल पहले की गई मोदी की भविष्यवाणी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 जून 2024। 1998 में जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बनाया गया था, तो उस समय देश में अल्पमत की गठबंधन सरकारों का दौर चल रहा था। दशकों से कोई भी सरकार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई थी। सितंबर 1999 […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं