“हेमंत सरकार में हिंदू होना मानो अपराध”, मरांडी बोले- जनता के प्रति इस तरह की घृणा मुख्यमंत्री के मन में कई सालों से पनप रही

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 09 नवंबर 2024। झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड में बसाने की योजना किसी से छुपी नहीं है। बांग्लादेशी घुसपैठियों को बंगाल के माध्यम से झारखंड में बसाकर उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। अब इस सच्चाई से पूरा झारखंड अवगत है, लेकिन यह समस्या का केवल एक पहलू है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अनगिनत शिकायत पत्रों और अन्य स्रोतों के माध्यम से यह पता चला है कि पिछले पांच सालों में हेमंत सोरेन की सरकार, विशेष रूप से उनके तीन-चार मंत्रियों ने राज्य में हिंदू आबादी के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपना रखा है। सोशल मीडिया पर ऐसे हजारों वीडियो हैं, जिसमें हिंदू समाज के वृद्धजनों और माताओं-बहनों का कहना है कि जब वे किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेमंत सोरेन के मंत्रियों के पास जाते हैं, तो उन्हें यह कहकर भगा दिया जाता है कि ‘तुम हिंदू हो, तुम्हें सहायता नहीं मिलेगी।’ उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में ऐसी समस्याएं फैली हुई है, चाहे वह अस्पताल में इलाज की बात हो या फिर आवास की। पहले तो प्रधानमंत्री आवास योजना को राज्य में लागू नहीं होने दिया और उनकी मंशा ये थी कि राज्य ने नई आवास नीति बना कर सिर्फ बांग्लादेशी घुसपैठियों को बांटे जाएंगे जो कि प्रधानमंत्री आवास में संभव नहीं था और उसके कारण लाखों लोगों को उनके सपने के घर से वंचित रखा और बाद में अपनी आवास नीति को लाकर बहुत ही कम संख्या में दिए गए और इन आवासों को चुनिंदा समुदाय के लोगों को ही दिया गया, जिसमें काफी बड़ी संख्या बांग्लादेशी घुसपैठियों की है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्हें घर बनाकर पक्का वोटर कार्ड देने की साजिश लंबे समय से चल रही है। दूसरी ओर, जब हिंदू समाज के लोग अपने काम के लिए जाते हैं, तो उन्हें यह कहकर भगा दिया जाता है कि ‘तुम्हें किसी भी सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि तुम हिंदू हो।’ मरांडी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में हिंदू होना मानो अपराध बन चुका है। राज्य की जनता के प्रति इस तरह की घृणा हेमंत सोरेन के मन में कई सालों से पनप रही है। हेमंत सोरेन के मन में यह गलतफहमी है कि वे बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोट के माध्यम से झारखंड पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लेंगे और उन्हें किसी अन्य वोटर की आवश्यकता नहीं है। मरांडी ने कहा कि हेमंत की इस खतरनाक सोच के परिणामस्वरूप, झारखंड में कई समुदाय उपेक्षित और संसाधनों से वंचित होते जा रहे हैं। यदि यह स्थिति जारी रही, तो वह दिन दूर नहीं जब झारखंड के संसाधनों पर बांग्लादेशी घुसपैठियों का कब्जा हो जाएगा और राज्य की व्यवस्थाओं में उनकी जड़ें मजबूत हो जाएंगी। उस समय हमें केवल हताशा ही हाथ लगेगी। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से झारखंड की देवतुल्य जनता से अनुरोध कि कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की इस घृणित मानसिकता वाली सरकार से मुक्ति पाएं। अन्यथा, वह दिन दूर नहीं जब बांग्लादेश से आए इन घुसपैठियों के सामने हमें अपने आत्म-सम्मान और अपने संसाधनों से समझौता करना पड़ेगा। 

Leave a Reply

Next Post

बंगाल में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव का माहौल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 09 नवंबर 2024। पश्चिम बंगाल के मथुरापुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक वरिष्ठ नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक नेता का नाम पृथ्वीराज नस्कर था, जो बीजेपी के सोशल मीडिया संयोजक के रूप में कार्यरत थे। इस हत्या […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं