मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 28 मार्च 2025। मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि सुरक्षाबलों ने अलग-अलग ऑपरेशंस में चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये उग्रवादी विभिन्न उग्रवादी संगठनों से जुड़े हैं। पुलिस ने बताया कि ये गिरफ्तारियां बिष्णुपुर, इंफाल ईस्ट और थाउबल जिलों से गुरुवार को हुईं। गिरफ्तार किया गया एक उग्रवादी कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य बताया जा रहा है, जिसे बिष्णुपुर जिले के माइबाम चिंगमांग इलाके से पकड़ा गया। 

उग्रवादियों के साथ ही भारी मात्रा में हथियार बरामद
आरोपी की पहचान लीसांगथेम हिरेन सिंह के रूप में हुई है, जो लोगों से अवैध वसूली में लिप्त था। सुरक्षाबलों ने इंफाल ईस्ट जिले से लिकमाबाम अमुजाओ मैतई उर्फ लाकपा को गिरफ्ता किया है। यह केसीपी-पीएससी पोलितब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य बताया जा रहा है। वहीं दो उग्रवादियों को थाउबल जिले से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों केसीपी के सदस्य हैं। इनकी पहचान लोइतोंगबाम बोयाई सिंग और खमुनथेम धनबीर सिंह के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। यह बरामदगी जिरीबाम, इंफाल वेस्ट और बिष्णुपुर जिले से हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: भोजपुर की एक फैक्टरी में बॉयलर फटा, तीन श्रमिकों की मौत, एक घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजियाबाद 28 मार्च 2025। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव दतैड़ी स्थित नोर्दस्टेर्न रबर एंड रॉल्स प्राइवेट लिमिट फैक्टरी में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। हादसे में तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक श्रमिक  घायल हो गया। […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान