गाजियाबाद में बड़ा हादसा: भोजपुर की एक फैक्टरी में बॉयलर फटा, तीन श्रमिकों की मौत, एक घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजियाबाद 28 मार्च 2025। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव दतैड़ी स्थित नोर्दस्टेर्न रबर एंड रॉल्स प्राइवेट लिमिट फैक्टरी में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। हादसे में तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक श्रमिक  घायल हो गया। घटना से गुस्साए परिजनो और ग्रामीणों ने  मुआवजे की मांग को लेकर  हंगामा किया । मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। मगर उन्होंने मांग पूरी हुए बिना शव नहीं उठाने दिए। गांव दतैड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि मुलरूप से पिलखुवा निवासी अनमोल पंसारी की नोर्दस्टेर्न रबर एंड रॉल्स प्राइवेट लिमिट के नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी में पेपर को बेलने वाले लोहे के रोल्स पर रबर चढाई जाती है। बृहस्पतिवार रात की शिफ्ट में चार श्रमिक योगेंद्र, अनुज, अवधेश और लक्की काम कर रहें थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। 

बॉयलर की चपेट में आकर योगेन्द्र चौधरी 48 निवासी गांव मुकीमपुर थाना भोजपुर,अनुज 27 निवासी कृष्णानगर मोदीनगर व अवधेश 21 कुमार निवासी जहांगीरपुर थाना जेवर जिला गौतमबुद्वनगर की मौके पर मौत हो गई,जबकि  लक्की निवासी गांव सुहाना थाना निवाड़ी घायल हो गया। 

घटना के बाद मौके पर परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होने हंगामा करना शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को मुआवजा देने और और अधिकारियों को बुलाने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक मुआवजे की घोषणा नहीं की जाएगी तब तक शव नहीं उठाने दिए जाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

बिहार में 5 साल की मासूम से दरिंदगी, पहले बच्ची को गोद में उठाकर गौशाला ले गया युवक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 28 मार्च 2025। बिहार के नालंदा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक ने पांच साल की अबोध बच्ची को अपनी हवस का (Brutality against a five year old innocent girl) शिकार बनाया है। बताया जा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण