बिहार में 5 साल की मासूम से दरिंदगी, पहले बच्ची को गोद में उठाकर गौशाला ले गया युवक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 28 मार्च 2025। बिहार के नालंदा जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक युवक ने पांच साल की अबोध बच्ची को अपनी हवस का (Brutality against a five year old innocent girl) शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि मासूम खेलने के लिए गई थी तभी आरोपी उसे एकांत में ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना के संबंध में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि बुधवार को बच्ची घर के बाहर खेलने के लिए गई थी तभी आरोपी युवक उसे गोद में उठाकर गौशाला में ले गया। फिर उसने बच्ची के साथ बलात्‍कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची जब घर पहुंची तो अपनी मां को आपबीती बताई। ग्रामीणों ने इस मामले को दबाने की काफी कोशिश की, लेकिन बच्ची की मां ने हिम्मत दिखाई और मामला थाना पहुंचा।

आरोपी युवक गिरफ्तार

वहीं, पीड़िता की मां ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायती पत्र मिलते ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी युवक रोहित उर्फ लल्लू (26) को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Next Post

500 भारतीय समेत 1200 कैदियों की रिहाई का ऐलान: प्रधानमंत्री ने ईद के मौके पर कैदियों को दी ईदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 मार्च 2025। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने इस साल फरवरी के अंत में एक महत्वपूर्ण ऐलान किया। उन्होंने रमजान के मौके पर बड़े पैमाने पर कैदियों को माफी देने की योजना बनाई थी। इस […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस