‘सशस्त्र बलों के एकीकरण की प्रक्रिया में तेजी जरूरत’, परिवर्तन चिंतन सम्मेलन में बोले सीडीएस

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 मई 2024। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि तीनों सेनाओं के बीच एक मल्टी-डोमेन प्रतिक्रिया तंत्र बनाने के लिए संयुक्तता की प्रक्रिया को तेज करने की जरूरत है। जनरल चौहान वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन में यह टिप्पणी की। इस सम्मेलन का समापन शुक्रवार को हुआ। सम्मेलन में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शामिल हुए। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जनरल चौहान ने मल्टी-डोमेन प्रतिक्रिया तंत्र सक्षम सशस्त्र बलों के निर्माण के लिए संयुक्तता की प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत पर जोर दिया। ‘परिवर्तन चिंतन-II’ सम्मेलन में सैन्य मामलों के विभाग के अधिकारियों, एकीकृत रक्षा स्टाफ और चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) की विभिन्न उप-समीतियों के सदस्यों ने भी भाग लिया। मंत्रालय ने कहा, सीओएससी की विभिन्न उप-समितियों ने उन उठाए गए कदमों की जानकारी दी, जिन्हें (तीनों सेनाओं के) एकीकरण के लिए जरूरी माना जाता है। 

बयान में गया कि सशस्त्र बलों की संयुक्तता और एकीकरण के जरिए परिवर्तन की दिशा में वांछित अंतिम लक्ष्य हासिल करने के लिए आवश्यक सुधारों पर विचार-विमर्श किया गया। जनरल चौहान ने दोनों दिन विभिन्न समितियों को संबोधित कर चिंतन की शुरुआत की। मंत्रालय ने कहा, उन्होंने संयुक्तता और एकीकरण के लिए पहलों में तेजी लाने की जरूरत पर जोर दिया। इसमें आगे कहा गया कि जनरल चौहान ने भरोसा जताया कि इस तरह के विचार-विमर्श से सशस्त्र बलों को एक थिएटर बल के रूप में विकसित होने में मदद मिलेगी, जो बहु-क्षेत्रीय अभियानों में समक्ष होगी और देश की क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के संकल्प और क्षमता को मजबूत करेगी। 

Leave a Reply

Next Post

अंतरिक्ष अनुसंधान में बड़ी कामयाबी, तरल रॉकेट इंजन का परीक्षण रहा सफल; इसरो ने कहा- छू लिया मील का पत्थर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 मई 2024। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने एक और कामयाबी हासिल की है। इसरो ने अपने तरल रॉकेट इंजन (पीएस4) को लंबे समय तक सफलतापूर्वक संचालित किया है। अपने तकनीक उत्पादन को धार देने के लिए इसरो ने पीएस4 इंजन को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल