भारतवंशी अनीता आनंद को मिली कनाडा विदेश मंत्रालय की कमान, जयशंकर ने दी बधाई

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 मई 2025। कनाडा की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। हाल ही में प्रधानमंत्री बने मार्क कार्नी ने अपनी नई कैबिनेट का ऐलान किया है। इस नई कैबिनेट में अनीता आनंद को  कनाडा की विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने मेलानी जोली की जगह ली है। प्रधानमंत्री कार्नी ने पुराने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की 39 सदस्यीय टीम को घटाकर 29 मंत्रियों की नई टीम बनाई है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी सोशल मीडिया पर अनीता आनंद को बधाई दी और लिखा-“विदेश मंत्री बनने पर @AnitaAnandMP को बधाई।

कौन हैं अनीता आनंद ? 
अनीता आनंद एक प्रसिद्ध  वकील, प्रोफेसर और शोधकर्ता हैं। उन्होंने 2019 में पहली बार ओकविल से सांसद के रूप में चुनाव जीता था और 2021 में फिर से चुनी गईं।वह नोवा स्कोटिया में पैदा हुई थीं और 1985 में  ओंटारियो चली गई थीं। उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं और पंजाब  से संबंध रखते हैं। उनके पिता एस.वी. आनंद  जनरल सर्जन थे और मां  सरोज राम एनेस्थीसियोलॉजिस्ट थीं।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर के चंदेल जिले में 10 उग्रवादी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद; ऑपरेशन जारी...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 15 मई 2025। पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर में एक अभियान के दौरान सेना को बड़ी कामयाबी मिली। मणिपुर के चंदेल जिले में सैनिकों पर संदिग्ध सशस्त्र कैडरों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के दौरान 10 कैडरों को मार गिराया। भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह