“बिहार में होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन”, केंद्रीय खेल मंत्री का ऐलान, युवाओं से की ये अपील

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 21 नवंबर 2024 । केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिहार सरकार के खेल विकास प्रयासों की सराहना की और बड़ी घोषणा की कि 2025 में खेलो इंडिया यूथ फेस्टिवल का आयोजन बिहार में किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत ग्रामीण, ब्लॉक और जिला स्तर पर खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से बिहार में रग्बी को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। हाल ही में बिहार सरकार द्वारा रग्बी खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का कदम भी सराहनीय बताया। मांडविया ने बिहार और देश के युवाओं से अपील की कि वे खेल को भी एक करियर विकल्प के रूप में अपनाएं। उन्होंने कहा, “स्पोर्ट्स में असीम संभावनाएं हैं, और सरकार इसे प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।”

‘2025 में खेलो इंडिया यूथ फेस्टिवल का आयोजन बिहार में होगा’
वहीं, केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि 2025 में खेलो इंडिया यूथ फेस्टिवल का आयोजन बिहार में होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करेगा और बिहार में खेलों को नई दिशा देगा। बता दें कि पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रग्बी की प्रैक्टिस जारी है। केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार की यह प्रसिद्ध खेल परंपरा अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है।

Leave a Reply

Next Post

इसरो प्रमुख का दावा: 'अगर भारत रॉकेट सेंसर बना सकता है, तो वह कार सेंसर भी बना सकता है'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 नवंबर 2024। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने बुधवार को बेंगलुरु टेक समिट 2023 के दौरान कार सेंसर के निर्माण के लिए भारत की क्षमता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर भारत रॉकेट सेंसर का उत्पादन कर […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही