
इंडिया रिपोर्टर लाइव
लखनऊ, 30 अक्टूबर 2026। यूपी में 3 नवंबर को होने वाली विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए सेवारत शिक्षकों व स्पेशल एजुकेटर्स के लिए अवकाश की घोषणा की गई है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षक संगठन लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।
विशेष पात्रता परीक्षा का आयोजन तीन नवंबर को दो पालियों में आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 131 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा पूर्वान्ह 9.30 बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा अपरान्ह 2.30 बजे से 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।


