शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलने का अच्छा स्रोत है जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी

indiareporterlive
शेयर करे

*लोगों ने कहा प्रदर्शनी में दिखी विकास कार्यों की झलक*

*रिवर व्यू रोड पर रविवार को भी जारी रहेगी फोटो प्रदर्शनी*

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 19  दिसंबर 2020। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी देखने  आज युवा, महिलाएं एवं शहर के नागरिक पहुंचे। अशोक नगर निवासी सौरभ भुवाल ने कहा कि शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलने का अच्छा स्रोत है जनसंपर्क विभाग की यह प्रदर्शनी। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर मिलने से नागरिकों को समझने में आसानी होगी।

खोमलाल सिन्हा ने कहा कि शासन की योजना के प्रचार प्रसार के लिए लगाई गई यह प्रदर्शनी प्रशंसनीय है। इस प्रकार के आयोजनों से लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिलती है।

कृष्ण सोनी ने कहा कि फोटो प्रदर्शनी में शासकीय योजनाओं के माध्यम से हो रहे विकास कार्यों की तस्वीरें संजोयी गई है जो बहुत अच्छी लगी। आर. के. साहू ने कहा कि प्रचार सामग्री भी बहुत अच्छी है जिनमे सभी विभाग की उपलब्धियों को बताया गया है। उन्हें विचरमाला बहुत पसंद आयी। प्रमोद सिंह ने कहा कि इन योजनाओ की जानकारी लेकर जरूरतमंद व्यक्ति लाभ भी उठा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह आयोजन बहुत मददगार है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए कार्यों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए बताया जा रहा है। विदित हो यह प्रदर्शनी रविवार को भी जारी रहेगी। नागरिक फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन यहां आकर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

दो वर्षों में उद्योगों की स्थापना के लिए प्रदेश में 103 एमओयू: 42 हजार करोड़ का पूंजी निवेश प्रस्तावित : भूपेश बघेल

शेयर करेस्थानीय उद्योगों के लिए लौह अयस्क और कोयले की कमी नहीं होने दी जाएगी उद्योगपति लघु वनोपज में वेल्यू एडिशन के उद्योग लगाएं: वन विभाग मॉडल प्रोजेक्ट तैयार करने में करेगा मदद गौठानों में बने 300 रूरल इण्डस्ट्रीयल पार्क हुए सक्रिय इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल