मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की तलाश में कई जगह छापेमारी, गैर जमानती वारंट हो चुका है जारी

Indiareporter Live
शेयर करे

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की तलाश जारी है। पुलिस ने सोमवार को कई जगह छापेमारी की। शस्त्र लाइसेंस को लेकर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 25 जुलाई 2022 । माफिया व मऊ सदर के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में लखनऊ कमिश्नरेट की पुलिस ने पांच ठिकानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी अब्बास हाथ नहीं लगा। उसके खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अब्बास मऊ सदर सीट से सुभासपा से विधायक है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक पुलिस टीम ने लखनऊ में मेट्रो सिटी महानगर और न्यू विधायक आवास हजरतगंज, मऊ, गाजीपुर और दिल्ली में उसके ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह फरार है।

पुलिस के मुताबिक मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ 2019 में महानगर थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि एक लाइसेंस पर कई हथियार खरीदे गए हैं।  इस मामले की सुनवाई एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीष श्रीवास्तव की कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने थाना महानगर को आदेश दिया कि वह आरोपी अब्बास अंसारी को 27 जुलाई तक गिरफ्तार करके कोर्ट को सूचित करें ।

कोर्ट ने यह आदेश 15 जुलाई को दिया था। इंस्पेक्टर महानगर ने कोर्ट में रिपोर्ट देकर बताया कि अब्बास के खिलाफ जमानती वारंट जारी है। जिसका अनुपालन कराने के लिए आरोपी के सभी ज्ञात और संभावित स्थानों पर तलाशने गए लेकिन आरोपी या उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला लिहाजा नोटिस को चस्पा कर दिया गया है। कोर्ट से गुजारिश की गई है कि आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए।

महानगर थानाप्रभारी अशोक कुमार सिंह ने 12 अक्तूबर 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेट्रो सिटी निवासी अब्बास अंसारी ने 2012 में डीबीडीएल गन का लाइसेंस लिया था। बाद में अब्बास ने अपना शस्त्र लाइसेंस दिल्ली के पते पर स्थानांतरित करवा लिया था।कहा गया कि अब्बास ने खुद को विख्यात निशानेबाज दिखाकर दिल्ली वाले शस्त्र लाइसेंस पर कई शस्त्र खरीद लिए। रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी ने लखनऊ पुलिस को बिना जानकारी दिए और अनुमति लिए धोखाधड़ी कर लाइसेंस को दिल्ली स्थानांतरित करवाया और उस पर कई हथियार लिए।

Leave a Reply

Next Post

म्यांमार में क्रूरता की हदें पार, 4 लोकतंत्र समर्थकों को फांसी पर लटकाया; 50 साल में ऐसा पहली बार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव म्यांमार 25 जुलाई 2022 । म्यांमार सरकार ने नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) के पूर्व सांसद, लोकतंत्र समर्थक एक कार्यकर्ता और दो अन्य लोगों को फांसी दे दी है। पिछले साल सत्ता पर सेना के कब्जे के बाद हुई हिंसा के मामले में यह कार्रवाई […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर