इस्राइल का दावा- शिफा अस्पताल में 55 मी. लंबी सुरंग; हमास ने कहा- झूठ फैलाने में माहिर इस्राइली सेना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजा 20 नवंबर 2023। हमास और इस्राइल का युद्ध जारी है। इस्राइल लगातार गाजा स्थित हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है। सात अक्तूबर को हमास द्वारा इस्राइल पर दागे गए पांच हजार रॉकेट के बाद से ही यह भीषण युद्ध शुरू हुआ। इस्राइल ने गाजा स्थित सबसे बड़े अस्पताल में हमास के कृत्यों की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमास ने एक बंदी सैनिक की हत्या कर दी। साथ ही इस्राइली सेना ने अल शिफा अस्पताल में बीते दिनों हथियारों का जरीखा पकड़े का दावा किया था। जिसको लेकर सोशल मीडिया में सेना ने एक वीडियो जारी किया था। 

इस्राइली सेना का दावा, हमास ने की हत्या
इस्राइली सेना ने कहा कि हमास ने सात अक्तूबर को सीमा पार हमले के बाद गाजा में कई लोगों को अपरहण बनाया गया, जिनकी तलाश जारी है। अपहरण किए गए लोगों में एक 19 वर्षीय इस्राइली सैनिक नोआ मार्सियानो भी था। पिछले हफ्ते नोआ का शव शिफा के पास से बरामद किया गया था। हमास ने दावा किया था कि इस्राइली हवाई हमले में वह मारा गया। इस्राइली सेना ने कहा कि फोरेंसिक जांच में पाया गया कि उस पर कई हमले किए गए थे। मुख्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा, नोआ को हमास के आतंकवादियों द्वारा शिफा अस्पताल की दीवारों के अंदर ले जाया गया था। जहां हमास के एक आतंकवादी ने उसकी हत्या कर दी थी

इस्राइल ने कहा- शिफा में मिली 55 मीटर लंबी सुरंग
इस्राइल द्वारा जारी वीडियो में दावा किया गया कि गाजा स्थित अस्पताल शिफा के नीचे 55 मीटर लंबी सुरंग है। इस्राइल का दावा है कि गाजा में सुरंगों, बंकरों का एक बड़ा नेटवर्क है। हालांकि हमास ने इस बात से इनकार किया है।  गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेशक मुनीर एल बार्श ने सुरंग पर इस्राइली सेना के बयान को झूठ करार दिया। उन्होंने कहा, वे आठ दिनों से अस्पताल में हैं और वहां ऐसा कुछ नहीं है। 

वहीं इस्राइल ने अल शिफा अस्पताल के अंदर बंधकों का वीडियो साझा किया। जिसमें दिख रहा है कि एक घायल व्यक्ति को कई हथियारबंद लोग अंदर ले जा रहे हैं। जबकि दूसरे व्यक्ति को अस्पताल के भीतर जबरन खींचकर लाया जा रहा है। इस्राइली सेना ने रविवार को यह वीडियो जारी किया।

Leave a Reply

Next Post

लाखों श्रद्धालुओं ने दिया उदीयमान सूर्य को अर्घ्य, पटना समेत पूरे बिहार के घाटों पर उमड़ी भीड़

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 20 नवंबर 2023। लोक आस्था का महापर्व छठ आज संपन्न हो गया। चार दिवसीय महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त हुआ। इधर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया, बेगूसराय, […]

You May Like

कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट