गुजरात में पटाखा गोदाम का मालिक अरेस्ट; बनासकांठा में हुई थी 21 लोगों की मौत, 6 घायल इलाजरत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 02 अप्रैल 2025। गुजरात के बनासकांठा में फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद 21 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने गोदाम के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के कुछ घंटों बाद हुई गिरफ्तारी के संबंध में बॉर्डर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक चिराग कोराडिया ने बताया कि गोदाम में कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और निर्माण किया जा रहा था। कोराडिया ने बताया कि गोदाम के मालिक दीपक मोहनानी को बनासकांठा पुलिस की एक टीम ने मंगलवार रात पड़ोस के ही साबरकांठा जिले से गिरफ्तार किया। धमाके के बाद आई शुरुआती सूचना में अधिकारियों ने बताया था कि गोदाम का नाम दीपक ट्रेडर्स है, जिसके मालिक दीपक और उसके पिता खूबचंद मोहनानी हैं।

कब और कहां हुआ हादसा
बता दें कि मंगलवार सुबह हादसा बनासकांठा जिले के डीसा कस्बे के पास हुआ। एक गोदाम में हुए विस्फोट के बाद लगी आग में 21 लोगों की मौत के अलावा छह लोग हताहत भी हुआ। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का एलान किया है।

धमाके के बाद का मंजर विचलित करने वाला
बनासकांठा में धमाके के बाद का मंजर काफी विचलित करने वाला है। विस्फोट मंगलवार सुबह लगभग 9.45 बजे हुआ। धमाके के बाद डीसा कस्बे के पास एक औद्योगिक क्षेत्र में बना गोदाम पूरी तरह ध्वस्त हो गया। स्थानीय लोगों के बयान से हादसे के बाद के भयावह मंजर का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों ने बताया कि गोदाम में मौजूद श्रमिकों के शरीर के अंग हवा में उड़कर 200-300 मीटर दूर जा गिरे।

धमाके के बाद ढह गई इमारत, अधिकतर पीड़ित मध्य प्रदेश के निवासी
गुजरात के बनासकांठा जिले में मरने वाले 21 लोग मध्य प्रदेश के श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य थे। इनमें से अधिकतर की मौत मलबा गिरने से हुई। पुलिस अधीक्षक (SP) अक्षयराज मकवाना ने बताया, गोदाम में विस्फोट के कारण आग लगने और इमारत का कुछ हिस्से ढह जाने से कई लोग मलबे में दब गए। एसपी के मुताबिक पटाखों के भंडारण के लिए थी और अभी तक इस बात का कोई सुराग नहीं मिला है कि वहां पटाखे बनाए जा रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

20 नए कलाग्राम बनाएगी सरकार, संस्कृति मंत्री बोले- पूरे देश में दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 अप्रैल 2025। केंद्र सरकार अब देश में 20 नए कलाग्राम बनाएगी। प्रयागराज में हुए महाकुंभ 2025 में कलाग्राम की सफलता के बाद संस्कृति मंत्रालय नई पहल करने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि महाकुंभ 2025 में कलाग्राम की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं