हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी, बीजेपी सरकार के खिलाफ बनाई चार्जशीट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जनवरी 2023। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। हालांकि कांग्रेस यहीं नहीं रुकने वाली है और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही पार्टी देशभर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत करेगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को दिल्ली में पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का लोगो जारी किया। इसके साथ ही कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट भी  जारी की है, जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की गई है। 

केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 130 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा (भारत जोड़ो यात्रा) के दौरान हमने बड़ी संख्या में देश के लोगों से बात की। राहुल गांधी ने भी यात्रा के दौरान कई लोगों से चर्चाएं की। इतने लोगों से बातचीत के बाद हम समझ सकते हैं कि लोग मोदी सरकार से परेशान हैं। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 26 जनवरी से होगी। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बात करेंगे और भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे।  कांग्रेस नेता ने कहा कि आज हमने मोदी सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट भी जारी की है। साथ ही राज्यों की प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी अपनी-अपनी राज्य सरकारों के खिलाफ भी चार्जशीट बनाएंगी। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के मतदाताओं के घर जाएंगे और उन्हें कांग्रेस की विचारधारा के बारे में बताएंगे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो संदेश दिया गया, उस संदेश को घर-घर पहुंचाया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी का एक पत्र लोगों को सौंपा जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की खामियां बताने वाली एक चार्जशीट भी बांटी जाएगी। इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य 26 जनवरी से लेकर 26 मार्च तक देश की ढाई लाख ग्राम पंचायतों, 6 लाख गांवों तक पहुंचने का है। 

बता दें कि 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समाप्त होगी। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश होते हुए भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल जम्मू कश्मीर पहुंच चुकी है। 

Leave a Reply

Next Post

मिस्र के राष्ट्रपति 24 जनवरी को पहुंचेंगे भारत, दोनों देशों के बीच छह से अधिक समझौते की उम्मीद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जनवरी 2023। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी की अगले सप्ताह भारत की तीन दिवसीय यात्रा से दोनों देशों के बीच साझेदारी को और गहरा करने की उम्मीद है। 68 वर्षीय प्रभावशाली अरब नेता […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल