‘तीसरी बेगम’ में दिखा महिला शक्ति का असरदार चेहरा”

शेयर करे

के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: रिश्तों, धोखे और आत्मसम्मान की दमदार दास्तान”

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 26 मई 2026। हिंदी सिनेमा में सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्में हमेशा दर्शकों के दिल को छूती रही हैं और अनुभवी निर्माता-निर्देशक के सी बोकाडिया की नई फिल्म ‘तीसरी बेगम’ इसी परंपरा को आगे बढ़ाती है। तेरी मेहरबानियाँ, प्यार झुकता नहीं और आज का अर्जुन जैसी यादगार फिल्में देने वाले बोकाडिया इस बार महिला सशक्तिकरण और बहुविवाह जैसे संवेदनशील सामाजिक मुद्दे को बड़े प्रभावशाली अंदाज़ में पर्दे पर लेकर आए हैं।

फिल्म की कहानी पूजा दीक्षित नाम की एक मासूम युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी धोखे से बब्बन खान से हो जाती है। शादी के बाद उसका नाम बदलकर नगमा रख दिया जाता है और उसे पता चलता है कि उसके पति की पहले से दो पत्नियां हैं। यहीं से शुरू होती है आत्मसम्मान, संघर्ष और अन्याय के खिलाफ लड़ाई। कहानी तब और दिलचस्प हो जाती है जब तीनों महिलाएं मिलकर अपने अत्याचारी पति के खिलाफ खड़ी होती हैं। मुग्धा गोडसे, कायनात अरोड़ा और जरीना वहाब ने अपने अभिनय से फिल्म को भावनात्मक गहराई दी है। लखनऊ और बनारस की वास्तविक लोकेशनों पर शूट हुई यह फिल्म दर्शकों को एक सशक्त सामाजिक संदेश देने में सफल रहती है।

Leave a Reply

Next Post

5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई/राजकोट 26 मई 2026। : “जब परिवार साथ छोड़ देता है, तब सबसे ज़्यादा ज़रूरत सम्मान और अपनापन की होती है।” यही भावना गुजरात के राजकोट स्थित ‘विनुभाई बचुभाई नागरेचा परिसर’ सदभावना वृद्धाश्रम की पहचान बन चुकी है। संस्था से जुड़े प्रतिनिधियों का […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग