इटली में बैसाखी के दौरान गोली मारकर दो भारतीयों की हत्या, कार से फरार हुआ हमलावर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रोम 19 अप्रैल 2026। इटली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उत्तरी इटली के बर्गामो प्रांत के कोवो इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, यह हमला शुक्रवार रात हुआ। दोनों लोग एक वेयरहाउस से बाहर निकल रहे थे, जिसे धार्मिक गतिविधियों और वैसाखी समारोह के दौरान सभा स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। यह जगह गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के पास स्थित है। बता दें कि मृतकों की पहचान 48 वर्षीय रागिंदर सिंह, जो कोवो में रहते थे और अग्नाडेलो के निवासी 48 वर्षीय गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, हमलावर अचानक वहां पहुंचा और दोनों पर गोलियां चला दीं। इसके बाद वह कार से मौके से फरार हो गया। पुलिस का मानना है कि यह कोई अचानक हुआ झगड़ा नहीं था, बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है।

घटनास्थल से मिले 10 खाली कारतूस
जानकारी के अनुसार घटनास्थल से लगभग 10 खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं, जिससे साफ है कि हमलावर ने कई गोलियां चलाईं। जांच एजेंसियां इसे सोची-समझी हत्या के रूप में देख रही हैं। दूसरी ओर एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हमलावर भी भारतीय मूल का बताया जा रहा है और वह भी उसी गुरुद्वारे में आता-जाता था।

एक अन्य व्यक्ति भी घायल
इतना ही नहीं बताया गया है कि गोलीबारी के दौरान एक अन्य व्यक्ति भी हल्के रूप से घायल हुआ है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, खासकर इसलिए क्योंकि अगले दिन वैसाखी के लिए बड़ा धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होने वाला था, जिसमें स्थानीय प्रशासन और समुदाय के लोग शामिल होने वाले थे।

Leave a Reply

Next Post

पांच साल से दक्षिण अफ्रीका में सैलून में काम करता था मैजुल, भारत आते ही गिरफ्तार; संदिग्ध आतंकियों से लिंक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिजनौर 19 अप्रैल 2026। दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से लौटते ही संदिग्ध आतंकी मैजुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी था। मॉड्यूल से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी अभी भी विदेश में हैं। वे दोनों सऊदी अरब […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा