गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस के प्रदर्शन को पुरंदर मिश्रा ने बताया शर्मनाक, कहा- सोनिया-राहुल गांधी विदेश में पैदा हुए, नहीं समझते संस्कृति

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ की सियासत में भी गांधी और राम के नाम पर नेताओं की बयानबाजी जारी है. कांग्रेस आज वीबी- जी राम जी बिल को लेकर आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रही है, जिसे लेकर विधायक पुरंदर ने शर्मनाक बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना देना शर्मनाक है. महात्मा गांधी ने अंतिम समय में ‘हे राम’ कहा था. भाजपा ने उनके सिद्धांतों के अनुसार काम किया. उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे विदेश में पैदा हुए, इसलिए संस्कृति नहीं समझते हैं. कांग्रेस का दीया बहुत जल्द बुझने वाला है।

केरल मॉब लिंचिंग को लेकर पुरंदर का बयान

विधायक पुरंदर ने केरब मॉब लिंचिंग मामले पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और नेता केरल सरकार से लगातार संपर्क में है. जो भी न्यायसंगत होगा, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी. 

त्योहारों के समय शांति और सौहार्द बनाए रखें : विधायक पुरंदर

स्कूल में बच्चों को संता क्लॉज बनाने पर बजरंग दल ने चेतावनी दी थी, जिसे पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने प्रतिक्रिया देते हुए बजरंग दल को क्रिसमस ट्री लगाने के लिए आमंत्रित किया था. अब इसे लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हर समय लोगों को उकसाने का काम करती है. भारत सर्वधर्म समभाव वाला देश है. सभी संगठनों से अपील है ऐसा कोई काम न करें, जिससे मनमुटाव बढ़े. उन्होने अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के समय शांति और सौहार्द बनाए रखें. किसी की भावना आहत करने का इरादा नहीं होना चाहिए. प्रशासन सजग है, भ्रम फैलाकर लड़ाई कराने की कोशिशें हो रही हैं. कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है.

युवक का ड्रग्स लेते वीडियो वायरल

रायपुर में एक युवक का ड्रग्स लेते हुए वायरल हो रहे वीडियो के सवाल विधायक मिश्रा ने कहा कि किसी के बहकावे या लालच में आकर युवा नशा न करें. उन्होंने पुलिस विभाग से कड़ी कार्रवाई का आग्रह किया.

Leave a Reply

Next Post

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्री बिना नोटिस के सील की जाएंगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 दिसंबर 2025। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार सख्त है। प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्रीज को चेतावनी देते हुए दिल्ली के मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पहचाने गए उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई शुरू हो […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं