अमृता राव की मौजूदगी में ठाणे में चमका “रित्वा”

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 30 अगस्त 2026। ठाणे में ज्वेलरी शॉपिंग को नया अंदाज देने के लिए आर्टिसनल ज्वेलरी ब्रांड रित्वा ने गोखले रोड पर अपने नए स्टोर की शुरुआत की है। करीब 400 स्क्वायर फीट में फैले इस स्टोर का उद्घाटन अभिनेत्री अमृता राव ने किया। उनकी मौजूदगी ने लॉन्च इवेंट की चमक और बढ़ा दी। इस मौके पर किशोरी शहाणे, अंकिता प्रभु वालावलकर, राहुल रॉय और शिव ठाकरे सहित कई चर्चित हस्तियां भी नजर आईं।

रित्वा का नया स्टोर भारतीय विरासत और आधुनिक डिजाइन के खूबसूरत मेल को सामने लाता है। यहां ट्रेडिशनल, फेस्टिव और कंटेंपरेरी ज्वेलरी के साथ डेली वेयर से लेकर शादी-ब्याह, त्योहारों और खास मौकों के लिए आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध है। ब्रांड की स्मार्टगोल्ड टेक्नोलॉजी इसकी खास पहचान है, जिसमें 50एक्स थिक गोल्ड-प्लेटेड फिनिश के जरिए ज्वेलरी को गोल्ड जैसा लुक और फील देने पर जोर दिया गया है। अमृता राव के हाथों हुआ यह लॉन्च रित्वा की महाराष्ट्र में बढ़ती मौजूदगी और भारतीय कलात्मकता को आधुनिक रूप में पेश करने की महत्वाकांक्षा को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Next Post

अरमान मलिक ने सजाई मोहब्बत की शाम

शेयर करेकहो तो’ में गूंजा प्यार, अरमान मलिक की आवाज़ ने छुआ दिल इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 30 अगस्त 2026। युवा प्रेम, दोस्ती और दिल की उलझी भावनाओं को पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का दूसरा गीत ‘कहो तो’ रिलीज हो गया है। अरमान मलिक की […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां