इंडियन एयरफोर्स डे की 88वीं परेड पर राफेल विमान ने पहली बार दिखाया दम, अपाचे-तेजस-चिनूक भी छाए

indiareporterlive
शेयर करे

वायुसेना ने अपना 88वां स्थापना दिवस मनाया

राफेल, अपाचे और तेजस विमान ने दिखाई ताकत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 अक्टूबर 2020। देश की शान वायुसेना ने गुरुवार को अपना 88वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने देश को संबोधित किया। लेकिन इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा राफेल लड़ाकू विमान, जिसने पहली बार इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


फ्रांस से हाल ही में आए पांच राफेल लड़ाकू विमानों में से दो विमान यहां मौजूद रहे, जिसमें से एक ने उड़ान भरी। राफेल ने जब आसमान में अपना दम दिखाया, तो हर कोई देखता रह गया. राफेल के साथ जगुआर लड़ाकू विमानों ने फॉर्मेशन तैयार की थी, जो कि शानदार नज़ारा रहा. इस दौरान राफेल ने आसमान में करतब दिखाए।

राफेल लड़ाकू विमान के अलावा सुखोई, मिग, ग्लोबमास्टर, अपाचे, चिनूक हेलिकॉप्टर ने भी आसमान में अपनी ताकत दिखाई। इस बार फ्लाइ पास्ट में कुल 56 विमान शामिल हुए, जिनमें देशी-विदेशी कई लड़ाकू और अन्य विमान-हेलिकॉप्टर शामिल रहे. इनके अलावा सूर्यकिरण और सारंग टीम ने भी अपनी ताकत का एहसास करवाया।

वायुसेना प्रमुख ने देश को दिलाया भरोसा

देश को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया. साथ ही कहा कि हमारे क्षेत्र में खतरा बढ़ता जा रहा है, पड़ोसी देश के जरिए आतंकियों के खतरे को बढ़ाया जा रहा है तो वही साइबर स्पेस के चलते भी हमें नई चुनौतियां देखने को मिल रही हैं। वायुसेना हर मोर्चे पर अपने आप को तैयार कर रही है, साथ ही बॉर्डर पर पैनी निगाहें बनाई हुई है। 

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों ने हमें और ताकतवर तैयारी करने के लिए सजग किया है. वायुसेना लगातार अपने बेड़े में नए विमानों को शामिल कर रही है, अपाचे और राफेल इसका ही उदाहरण हैं. कई पुराने एयरक्राफ्ट का अपग्रेडेशन भी किया जा रहा है.

बालाकोट के वीरों का किया गया सम्मान

यहां कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने दो दर्जन से अधिक वायुवीरों का सम्मान किया. इसमें वो जवान भी शामिल रहे, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बालाकोट में हुई एयरस्ट्राइक में अहम रोल निभाया था. इनमें एक महिला और दो पुरुष जवान शामिल रहे. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना की जानकारी से जुड़ा वीडियो शेयर कर जवानों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “एयर फोर्स डे पर भारतीय वायुसेना के सभी वीर योद्धाओं को बहुत-बहुत बधाई। आप न सिर्फ देश के आसमान को सुरक्षित रखते हैं, बल्कि आपदा के समय मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए आपका साहस, शौर्य और समर्पण हर किसी को प्रेरित करने वाला है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, “हमें अपने एयर वॉरियर और उनके परिवारों पर गर्व है। हमारे आसमान की सुरक्षा करने और आपदा के वक्त मदद करने के लिए देश वायुसेना का कर्जदार है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना महामारी कोविड-19 की अवधि में निर्वाचन हेतु स्टार प्रचारकों के लिए संशोधित दिशा-निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 08 अक्टूबर 2020। कोरोना महाकारी कोविड-19 की अवधि में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, पारदर्शी, नीतिपरक तथा सुरक्षित निर्वाचन संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने स्टार प्रचारकों के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग द्वारा महामारी की अवधि में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां