कंगना रनौत ने ‘राक्षसों’ के लिए पोस्ट की कोविड टेस्ट रिपोर्ट, लिखा- एक राम भक्त झूठ नहीं बोलता

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2021। कंगना रनौत ने हाल ही में कोरोना नेगेटिव होने की खबर दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया था। इस पर कई लोगों ने कोविड नेगेटिव होने का सबूत मांगा था। उनका कहना था कि कंगना झूठ बोल रही हैं। अब कंगना ने अपनी रिपोर्ट का फोटो क्लिक करके इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। 

लिखा- सभी राक्षसों के लिए

कंगना ने कोरोना होने का सबूत मांगने वाले लोगों को तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा है, सभी राक्षस जो मेरी रिपोर्ट मांग रहे थे, क्योंकि वे जैसे हैं उन्हें दुनिया वैसी ही दिखती है, उनके लिए ये रही रिपोर्ट… एक राम भक्त कभी झूठ नहीं बोलता… श्री राम।

कंगना ने पोस्ट किया था वीडियो

कंगना रनौत ने 8 मई को पोस्ट किया था कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। 18 मई को कंगना ने अपने कोरोना नेगेटिव होने की खबर दी। पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि उन्होंने कोरोना को कैसे हराया, इस पर बहुत कुछ कहना चाहती हैं लेकिन नहीं कहेंगी। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि कोरोना के दौरान उन्होंने क्या-क्या किया।

इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव हैं कंगना

कंगना के इसी वीडियो पर उनको ट्रोल किया था। लोगों ने कंगना के वीडियो पर कॉमेंट्स में रिपोर्ट दिखाने के लिए कहा था। कंगना का ट्विटर बीते दिनों सस्पेंड हो चुका है। अब वह इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव हैं।

Leave a Reply

Next Post

बेटी शनाया के बॉलीवुड डेब्यू पर बोले संजय कपूर-उसे अपने दम पर आगे बढ़ना चाहिए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2021। बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। रिपोर्ट की मानें तो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले शनाया इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए पूरी तरह […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग