मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में उदारतापूर्वक दान की अपील

indiareporterlive
शेयर करे

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों के त्याग, समर्पण और बलिदान को किया नमन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 06 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस कोष में उदारतापूर्वक दान करने की अपील की है। भूपेश बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के माध्यम से मैं सशस्त्र सेना के उन सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, जिनके त्याग, समर्पण तथा बलिदान की वजह से हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं तथा हम अपने देश की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने में सफल हो पाते हैं। सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे देश के उन महान सेनानियों और उनके परिवारजनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को महसूस करने और उसमें अपना योगदान जोड़ने की पावन भावना का भी प्रतीक है। 

इस अवसर पर प्रतीक स्वरूप जारी किए गए झंडे के माध्यम से हम सम्मानपूर्वक दान की परंपरा से जुड़ते हैं, क्योंकि इससे एकत्र होने वाली धनराशि हमारे वीर, अनुभवी, प्रतिबद्ध और जांबाज सैनिकों, पूर्व सैनिकों तथा शहीद परिवारों के कल्याण में अपना योगदान जोड़ती है। इसके माध्यम से हम शौर्य और त्याग की पावन भावना से भी जुड़ते हैं, जो हमारे पराक्रमी साथियों और उनके परिवारजनों को यह दृढ़ विश्वास प्रदान करती है कि हर परिस्थिति में हम सब देशवासी उनके साथ हैं। मैं प्रत्येक नागरिक से यह अनुरोध करता हूं कि ’सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में उदारतापूर्वक दान देकर, सैनिक परिवारों के प्रति आदर और अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें।

Leave a Reply

Next Post

किसानों के पंजीकृत धान के रकबे और गिरदावरी में त्रुटि सुधार हेतु राजस्व सचिव ने जारी किए निर्देश

शेयर करेकलेक्टरों को रकबे में सुधार के लिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश आवेदन मिलने पर तहसीलदार परीक्षण कर गिरदावरी संबंधी त्रुटियों को सुधारेंगे: संबंधित ग्राम की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति को भी देंगे इसकी सूचना इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 06 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा समर्थन मूल्य पर […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ