उत्तरी सिक्किम में बाढ़ के कारण अस्थाई पुल बनाकर पर्यटकों का किया गया रेस्क्यू, सेना ने बचाई 300 जानें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गैंगटोक 19 जून 2023। सिक्किम में बाढ़ के कारण कई पर्यटक क्षतिग्रस्त इलाकों में फंसे हुए हैं। भारतीय सेना के जवानों ने उत्तरी सिक्किम जिले में भूस्खलन और सड़क जाम की वजह से फंसे 300 पर्यटकों को बाहर निकाला। स्ट्राइकिंग लायन डिवीजन, त्रिशक्ति कोर्प यूनिट ने रविवार को उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग में फंसे करीबन 300 पर्यटकों को अस्थाई पुल पार कराकर गैंगटोक की तरफ जाने में मदद की। 

सेना के जवानों द्वारा फंसे हुए पर्यटकों के लिए खाने की, रहने की और मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई। शनिवार को त्रिशक्ति कोर्प ने सिक्किम सरकार के साथ मिलकर 3500 फंसे पर्यटकों को बाहर निकालने में मदद की। उत्तरी सिक्किम के जिला कलेक्टर हेम कुमार छेत्री ने रविवार को कहा- ‘मौसम संबंधी समस्याओं, भूस्खलन और क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के कारण फिलहाल नए पर्यटकों को उत्तरी सिक्किम जिलों का दौरा करने के लिए कोई नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा। फिलहाल सभी फंसे हुए पर्यटकों को बचा लिया गया है।’ 

उन्होंने कहा- ‘अभी हमारा लक्ष्य भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण करना है। एक बार जब यहां यातायात की सेवाएं शुरू हो जाएगी तो हम पर्यटकों को यहां आने देंगे। जिला कलेक्टर ने बाढ़ग्रस्त इलाकों से पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बीआरओ, जीआरईएफ, आईटीबीपी, सेना और जिला अधिकारियों का धन्यवाद किया। 

Leave a Reply

Next Post

राममंदिर की फर्श में लगेगा 95 हजार वर्गफीट से ज्यादा संगमरमर, निर्माण की तैयारी तेज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 19 जून 2023। राममंदिर के भूतल की छत का काम पूरा हो चुका है। अब राममंदिर के फर्श निर्माण की तैयारी तेज हो चली है। इसके लिए फर्श की मैपिंग की जा रही है। राममंदिर की फर्श मकराना के संगमरमर से सजेगी। फर्श में […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग