टी20 वर्ल्ड कप टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी होंगे शामिल! सिराज काे इस लिस्ट में मिल सकती है जगह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 अक्टूबर 2022। टीम इंडिया को उस समय एक तगड़ा झटका लगा जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2022 से आधिकारिक रूप से बाहर हो गए। उन्हें इस चोट से उबरने में अब करीब चार से छह सप्ताह तक का समय लगेगा। बीसीसीआई ने साेमवार को एक बयान जारी कर कहा कि बुमराह आगामी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। बुमराह की जगह अब किसे भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा, बीसीसीआई ने इस बारे में अब तक कुछ कन्फर्म नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, अनुभवी तेज गेंदबाज माेहम्मद शमी का बुमराह की जगह टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल होना तय है। शमी ने हालांकि पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोहम्मद सिराज को टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा जाएगा। तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, हालांकि, वह भुवनेश्वर कुमार के लिए हमेशा एक बैकअप थे, इसलिए वह स्टैंडबाय की लिस्ट में बने रहेंगे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ”टीम मैनेजमेंट बैकअप के बारे में स्पष्ट है। चाहर की पहचान भुवनेश्वर कुमार के बैकअप के रूप में है। भुवनेश्वर अभी भी पहली पसंद है। शमी को बुमराह के कवर के रूप में मुख्य गेंदबाज के रूप में रखा गया। इसलिए, शमी का मेन टीम में शामिल होना तय है। सिराज टीम के साथ स्टैंडबाय के रूप में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के जरिए वापसी करने वाले बुमराह का चयन साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए भी हुआ था, मगर पहले मैच में फिट ना होने की वजह से वह खेल नहीं पाए थे। वह पहले भी पीठ दर्द से परेशान रहे हैं। उन्हें 2019 में इसी वजह से तीन महीने तक बाहर रहना पड़ा था लेकिन इस बार उन्हें चार से छह महीने तक बाहर रहना पड़ सकता है।बुमराह ने इस साल भारत की तरफ से तीनों प्रारूपों में समान पांच-पांच मैच खेले जबकि इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की तरफ से उन्होंने 14 मैच खेले थे। टी20 वर्ल्ड कप में भारत को अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी बोले- गुजरात ‘शहरी नक्सलियों’ को राज्य के युवाओं का जीवन बर्बाद करने नहीं देगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भरूच 10 अक्टूबर 2022। अपनी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा पर चल रहे पीएम मोदी का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज भरूच जिले के आमोद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने इसके तहत देश के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां