लालू ने गंगा में बहते शवों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना, बोले-गंगा मैया को लाशों का अंबार बनाना शर्मनाक

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 15 मई 2021। कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरे देश की तरह बिहार में भी हालात बद से बदतर हैं। इस बीच यूपी से लेकर बिहार तक गंगा सहित अन्‍य नदियों में तैरते हुए शव मिलने से हड़कंप मच गया है। नदी में शवों को लेकर विपक्ष ने सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी प्रदेश सरकार और केंद्र पर निशाना साधा है। 

शुक्रवार को ट्वीट कर उन्होंने कहा कि गंगा मैया की गोद में लाशों का अंबार लगना बेहद चिंताजनक, दर्दनाक और शर्मनाक है। किसकी लापरवाही से यह सब हो रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि यूपी-बिहार के बेटों अपनी जीवनदायिनी गंगा मां को बचाओ। उन्होंने कहा कि इतने शव गंगा में। इतनी गरीबी है कि मृतकों के परिजनों के पास जलाने के लिए लकड़ी और कफन खरीदने के पैसे नहीं हैं। इसलिए शवों को गंगा जी में बहा दे रहे हैं या दफन कर दे रहे हैं। लालू ने कहा कि कथित नीति आयोग सरकारी संपत्ति के एवज में इस पर भी कोई निजीकरण की योजना बनाने में व्यस्त होगा।

एक अन्‍य ट्वीट में लालू यादव ने लिखा-‘ इतनी ग़रीबी है कि मृतकों के परिजनों के पास जलाने के लिए लकड़ी और कफ़न ख़रीदने के पैसे नहीं है। इसलिए शवों को गंगा जी में बहा दे रहे है या दफ़न कर दे रहे है। कथित नीति आयोग सरकारी संपत्ति के एवज में इस पर भी कोई निजीकरण की योजना बनाने में व्यस्त होगा।

उधर, लालू यादव के बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा, ‘डब्ल्यूएचओ व आईसीएमआर मानक के अनुसार आरटी-पीसीआर टेस्ट कोरोना जांच का गोल्ड स्टैंडर्ड है और उसे कुल जांच का 70% होना चाहिए। लेकिन बिहार में नीतीश सरकार ठीक इसके विपरीत मात्र 25-30% आरटी-पीसीआर जांच कर रही है। इससे भी आश्चर्यजनक तथ्य ये है कि पिछले माह की तुलना में 41% कटौती की है जबकि पॉजिटिव रेट 20% है।’

Leave a Reply

Next Post

हमास पर ताबड़तोड़ बमवर्षा कर रहा इजराइल, गाजा में 130 मौतें, 950 घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजा सिटी 15 मई 2021। इजराइल और फलस्तीन में खूनी संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है। इजराइल के फाइटर जेट सेंट्रल गाजा पर रातभर लगातार अटैक करते रहे। इजराइल और हमास के बीच जारी लड़ाई के दौरान वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों ने व्यापक पैमाने पर […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार