हर्षद चोपड़ा उर्फ ​​अभिमन्यु स्टार परिवार अवार्ड्स में अपनी मां को देखकर हुए हैरान 

Indiareporter Live
शेयर करे

अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 सितम्बर 2023। पांच साल की अनुपस्थिति के बाद स्टार परिवार अवार्ड्स के आगमन का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।  रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़, मोहित मलिक, सयाली सालुंखे, विजयेंद्र कुमेरिया, अविनाश मिश्रा, नेहा सोलंकी और कई अन्य हस्तियों ने इस शानदार और बेहद खास कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।  इस खूबसूरत शाम में स्टार प्लस के कलाकारों द्वारा अलग- अलग प्रकार के परफॉर्मेंस और एक्टिविटीज प्रस्तुत की गईं। दर्शक स्टार परिवार अवार्ड्स में हर्षद चोपड़ा उर्फ ​​अभिमन्यु और उनकी ऑन-स्क्रीन मां अमी त्रिवेदी मंजरी के बीच एक खास पल देखेंगे। मंजरी ने हाय गर्मी गाने पर अपनी परफॉर्मेंस से मंच पर आग लगा दी।  जब मंजरी प्रदर्शन कर रही थी, तो सबसे ज्यादा एक्साइटेड अभिमन्यु थे । अभिमन्यु काफी हैरान और आश्चर्यचकित थे  लेकिन साथ ही वह अपनी मां का ग्लैमरस अवतार देखकर शरमा भी रहे थे । अभिमन्यु को अपनी मां मंजरी के लिए समर्थन और प्रेरणा के रूप में देखा जाता था। ऑन-स्क्रीन मां -बेटे की जोड़ी बहुत ही शानदार है। स्टार परिवार अवार्ड्स परिवारों और प्रियजनों के साथ खुशी, प्यार और हंसी के जश्न का प्रतीक है। स्टार प्लस पर 1 अक्टूबर को शाम 7 बजे स्टार परिवार अवार्ड्स 2023 के लिए तैयार हो जाइए।

Leave a Reply

Next Post

एशियाई खेल 2023: रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने टेनिस मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हांगझोऊ 30 सितम्बर 2023। रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी शनिवार को चीन के हांगझू में चल रहे एशियाई खेल 2023 में देश के लिए एक और स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही. रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की यह भारतीय टीम युगल खेल […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ