16.51 लाख रुपये में बिका चार साल का बैल ‘योद्धा’, 25.10 सेकेंड में लगा चुका है 396.24 मीटर दौड़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जींद (हरियाणा) 07 अगस्त 2021। एक तरफ जहां सड़कों पर घूम रहे गोवंश से लोग परेशान हैं, वहीं हरियाणा के जींद जिले के जुलाना निवासी दीपक लाठर ने 16 लाख 51 हजार रुपये में अपना बैल योद्धा बेच कर गोवंश के महत्व को बता दिया है। यह बैल दौड़ में भाग लेता है और 25.10 सेकेंड में 396.24 मीटर की दौड़ लगा चुका है।  दीपक से पंजाब के लुधियाना जिले के डहैपी गांव निवासी जीतू और गोलू जोधा ने बैल खरीदा है। बैल की उम्र महज चार साल है। सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके जुलाना निवासी दीपक लाठर ने बताया कि उन्हें घोड़े और बैल पालने का शौक है। ऐसे में अपने दो साथियों मलकीत गुलकनी, दीपक गुडान के साथ मिलकर वह गांव में ही फार्म चलाता है। 

दीपक के अनुसार यह बैल उन्होंने करीब तीन महीने पहले मालवी गांव से तीन लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद पंजाब में हुई कई बैल दौड़ प्रतियोगिताओं में योद्धा ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी साल जनवरी में पंजाब के लुधियाना जिले के अजनोद में आयोजित बैलों की दौड़ प्रतियोगिता में योद्धा ने प्रथम पुरस्कार जीता था। तभी से इस पर कई बैल पालकों की नजर थी। बार-बार लोग आते रहे। लेकिन कोई योद्धा को नहीं खरीद सका। अब 16.51 लाख रुपये में गोलू जोधा ने योद्धा को खरीदा है।

पशुपालन में अच्छी संभावनाएं

दीपक लाठर का कहना है कि पशुपालन में काफी अच्छी संभावनाएं हैं। इसके लिए किसान अच्छी नस्ल के पशुओं को पालें और उनको इस प्रकार से तैयार करें जिस प्रकार की मांग है। इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं। दीपक के अनुसार यह पहला मौका था कि जब हरियाणा के बैल ने पंजाब में पहला स्थान पाया था। दीपक के अनुसार योद्धा को विशेष खुराक दी जाती है। प्रतिदिन छह लीटर दूध, 200 ग्राम घी व पांच किलोग्राम दाना दिया जाता है। 

Leave a Reply

Next Post

बनारस में बन सकता है हांगकांग की तर्ज पर देश का पहला डिज्नीलैंड, केंद्र-राज्य के अधिकारी कर रहे मंथन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी 07 अगस्त 2021। आध्यात्मिक और आधुनिक पर्यटन का संगम बन चुकी काशी अब दुनिया भर के पर्यटकों को अपने कलेवर से रिझाने की तैयारी में है। पिंडरा के नागापुर में हांगकांग की तर्ज पर डिज्नीलैंड जैसा बड़ा केंद्र विकसित करने की तैयारी है। पर्यटन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण