फीफा विश्व कप में दिखी सैमसन की दीवानगी, संजू के समर्थन में बैनर लेकर स्टेडियम पहुंचे फैंस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दोहा 28 नवंबर 2022। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम से विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को बाहर करने से उनके फैंस खासे नाराज हैं। इनमें से कुछ फैंस सैमसन के समर्थन में बैनर लेकर फीफा विश्व कप 2022 का मैच देखने कतर पहुंच गए। सैमसन लंबे समय से आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन भारतीय टीम में उनको लगातार मौके नहीं मिल पा रहे हैं। इसी वजह से संजू सैमसन के फैंस चनयकर्ताओं और भारतीय टीम मैनेजमेंट से कासे नाराज हैं। पिछले कुछ महीनों में जब भी टीम का एलान होता है या किसी मैच में संजू सैमसन को खेलने का मौका नहीं मिलता तो सोशल मीडिया पर उनके फैंस जमकर नाराजगी जाहिर करते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज में सैमसन को खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन वनडे सीरीज के पहले मैच में वह भारतीय टीम का हिस्सा थे। इस मुकाबले में उन्होंने ठीक ठाक प्रदर्शन किया और श्रेयस अय्यर के साथ शतकीय साझेदारी कर भारत को मुश्किल से निकाला। इसके बावजूद दूसरे मैच में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, क्योंकि टीम का संतुलन सही नहीं हो रहा था। 

इसके बाद संजू के फैंस बेहद नाराज हो गए। कुछ फैंस कतर में संजू सैमसन के समर्थन में बैनर लेकर फीफा विश्व कप का मैच देखने पहुंच गए। इस बैनर में लिखा था “मैच, टीम और खिलाड़ी से परे हम आपके साथ हैं, संजू सैमसन।” इसके साथ ही बैनर में संजू सैमसन की कई तस्वीरें लगी हुई थीं, जिनमें वह राजस्थान रॉयल्स टीम की जर्सी में दिख रहे थे। 

दूसरे मैच में क्यों नहीं खेले सैमसन
दूसरे मैच में संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को टीम में शामिल करने पर भारतीय कप्तान शिखर धवन ने कहा कि टीम में गेंदबाजी का छठा विकल्प नहीं था। इसी वजह से संजू सैमसन की जगह दीपक हुड्डा को टाम में शामिल किया गया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच पूरा नहीं हो सका और बारिश की वजह से इसे रद्द करना पड़ा। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर 89 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश की वजह से आगे का खेल नहीं हो सका।

Leave a Reply

Next Post

करहल में बोले सीएम योगी: मुलायम सिंह के आशीर्वाद से जीते सपा के दुर्ग, अब मैनपुरी में सपना होगा साकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 28 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मैनपुरी के करहल स्थित नरसिंह इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मैनपुरी की पावन धरा को नमन करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए