सचिन पायलट बोले- वायनाड उपचुनाव में होगी प्रियंका गांधी की होगी ऐतिहासिक जीत, जनता में उत्साह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 नवंबर 2024। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दावा किया कि वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका और राहुल गांधी संसद में होंगे, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के आने वाले दिन कठिन होंगे। पायलट शुक्रवार को प्रियंका गांधी के लिए प्रचार करने के लिए वायना पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता में सकारात्मक माहौल है। पायलट ने कहा, मुझे मिले फीडबैक के मुताबिक कांग्रेस और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के कैडर एकजुट हैं और जनता में उत्साह है। एक मजबूत भावना है कि प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक जीत होगी। पिछले दो दशकों में उन्होंने खुद को एक कुशल नेता साबित किया है और वह वायनाड की जनता के लिए संसद में एक मजबूत आवाज बनेंगी। उन्होंने आगे कहा, राहुल और प्रियंका गांधी संसद में होंगे तो भाजपा और राजग के लिए आने वाले दिन कठिन होंगे। कांग्रेस ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि प्रियंका गांधी पांच लाख मतों के अंतर से जीतें। 

प्रियंका गांधी का किन उम्मीदवारों से होगा मुकाबला
वायनाड को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, आगामी उपचुनाव में प्रियंका गांधी का मुकाबला भाजपा की नव्या हरिदास और वाम गठबंधन के सत्यन मोकरी से होगा। यह उपचुनाव इसलिए कराना जरूरी हो गया, क्योंकि (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष) राहुल गांधी ने आम चुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल करने के बाद रायबरेली सीट को बरकरार रखा और वायनाड सीट को खाली छोड़ दिया था। वायनाड सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। 

‘महाराष्ट्र और झारखंड में सरकार बनाएगा विपक्षी गठबंधन’
झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों को लेकर पायलट ने कहा कि दोनों राज्यों के चुनावों में विपक्षी इंडिया गंठबंधन की शानदार जीत होगी। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन जनता हमारी तरफ है और हम जीतेंगे और मजबूत सरकार बनाएंगे। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने झूठे वादों से जनता को बहलाने की कोशिश की, लेकिन अब जनता समझदार हो चुकी है। हम महाराष्ट्र और झारखंड में सरकार बनाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश में इस्कॉन पर कट्टरपंथी संगठन का हमला: चटगांव में हुई हिंसा और कई गिरफ्तारियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ढाका 10 अक्टूबर 2024। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वाला इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कंसियसनेस) अब कट्टरपंथी संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम के निशाने पर है। इस संगठन ने इस्कॉन पर आरोप लगाया है कि वह पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री शेख हसीना सरकार […]

You May Like

पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण....|....फीफा अध्यक्ष के विशेष निमंत्रण से उर्वशी रौतेला ने रचा इतिहास....|....फीफा के रंग में रंगीं सोनिया बंसल....|....जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त