इमरान खान के सीक्रेट लेटर बम की अमेरिका ने निकाली हवा, कहा- हमारा नहीं इसमें कोई हाथ, नहीं लिखा कोई खत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्‍लामाबाद 31 मार्च 2022। पाकिस्‍तान में खराब होते राजनीतिक हालातों के बीच जिस खुफिया पत्र का जिक्र कर प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश और दुनिया का राजनीतिक पारा बढ़ाया है, उससे अमेरिका ने साफ इनकार किया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए साफ कहा कि अमेरिका की तरफ से इस तरह का कोई मैसेज या कोई पत्र किसी भी पाकिस्‍तानी अधिकारी को नहीं दिया गया है। प्रवक्‍ता ने ये भी कहा है कि पाकिस्‍तान में उभरे राजनीतिक संकट में उसकी कोई भूमिका नहीं है। किसी भी अमेरिकी एजेंसी का इसमें कोई हाथ नहीं है।

बता दें कि इमरान खान ने 27 मार्च को इस्‍लामाबाद में हुई रैली में ये लेटर बम फोड़ा था। उन्‍होंने एक पत्र का हवाला देते हुए कहा था कि उनको पद से हटाने की साजिश रची जा रही है। इस साजिश को दूसरे देशों के इशारे पर किया जा रहा है। उन्‍होंने यहां तक कहा था कि इसके लिए विदेशों से फंडिंग तक की जा रही है। उन्‍होंने साफ कहा था विपक्ष विदेशी ताकतों के हाथों में नाच रहा है और उन्‍हें पद से हटाने की साजिश रच रहा है। हालांकि विपक्ष ने उनके इस आरोपों का खंडन किया है। विपक्ष का कहान है कि इमरान खान की सरकार में देश बदहाली की कगार पर पहुंच गया है। सरकार भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त है और सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में महंगाई रिकार्ड स्‍तर पर पहुंच गई है। विपक्ष इस लेटर बम के फटने के बाद से ही कह रहा है कि इसमें किसी भी बाहरी ताकत का हाथ नहीं है।

पद से हटाने की साजिश में विदेशी ताकतें शामिल

बुधवार को भी प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्ष की उन्‍हें सरकार से हटाने की मुहिम को एक साजिश बताया और कहा कि इसमें दूसरे देशों का भी हाथ है। उन्‍होंने इससे जुड़ी कुछ जानकारी भी पत्रकारों और अपने केबिनेट के सहयोगियों को साझा की। इमरान खान ने यहां तक कहा कि उनके हाथ लगी जानकारी बि‍ल्‍कुल सही हैं कि उन्‍हें पद से हटाने की साजिश में विदेशी ताकतों का हाथ है। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्‍वास प्रस्‍ताव भी पूरी तरह से विदेशों फंड से चल रहा है।

कहां से उपजा ये पूरा प्रकरण 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माना जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण में विदेशी साजिश को लेकर एक पत्र पाकिस्‍तान के राजदूत असद मुजीद को भेजा गया है। इसमें उनकी और असिसटेंट सेक्रेट्री आफ स्‍टेट फार साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर्स डोनाल्‍ड लू के बीच हुई बैठक का जिक्र किया गया है। डान की खबर के मुताबिक इसको पाकिस्‍तानी राजदूत ने ही ड्राफ्ट किया है। इसको लेकर यहां तक कहा जा रहा है कि इसमें पाकिस्‍तान के दूसरे डिप्‍लोमेट के साथ हुआ विचार विमर्श भी शामिल है। 

    

Leave a Reply

Next Post

FIR: अभिषेक बच्चन की पत्नी का रोल निभाने वाली इस अभिनेत्री के साथ हुई ठगी, व्यवसायी पर लगाया 4 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 31 मार्च 2022। बॉलीवुड अदाकारा रिमी सेन ने एक परिचित के खिलाफ निवेश के नाम पर कथित तौर पर 4.14 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 और 409 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल