होली पर रिलीज होगी हिट मशीन खेसारीलाल यादव की एक्शन पैक्ड फिल्म  ‘सन ऑफ बिहार’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ रंजन सिन्हा

मुंबई 22 मार्च 2024। साल 2024 का होली भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार होने वाला है. इस दिन भोजपुरी हिट मशीन खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘सन ऑफ बिहार’ रिलीज हो रही है. फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में होगी. इस फिल्म में खेसारीलाल यादव खतरनाक एक्शन स्टंट करते नज़र आने वाले हैं. खेसारी लाल यादव उन स्टार्स में से हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ अपनी आवाज के लिए भी जाने जाते हैं. खेसारी के इस फिल्म का इंतजार उनके फैंस को भी बेसब्री से है। खेसारी की फिल्म फिल्म ‘सन ऑफ बिहार’ के निर्माता अमित कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता और उमा गुप्ता एवं निर्देशक रवि सिन्हा हैं, जिन्होंने बताया कि यह फिल्म खेसारीलाल यादव के बेहतरीन फिल्मों में से एक होने वाली है. यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों को होली का उपहार है. इसलिए हम उम्मीद करेंगे कि वे होली के रंगों के साथ इस फिल्म को देख कर अपना मनोरंजन करें. और फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया से भी अवगत कराएं. उन्होंने बताया कि फिल्म में खेसारी लाल यादव के अलावा मणि भट्टाचार्य, रक्षा गुप्ता, अयान खान, महेश आचार्य, गौरी शंकर और रजनीश पाठक मुख्य भूमिका हैं।

वहीँ, खेसारीलाल यादव ने दर्शकों से फिल्म को देखने की अपील करते हुए कहा कि यह फिल्म देश की शिक्षा व्यवस्था की ओर ध्यान दिलाती है. इसमें मेरा किरदार वकील का है और फिल्म की अभिनेत्री स्कूल टीचर है. उन्होंने कहा कि फिल्म का कथानक शानदार है और यह आपको मनोरंजन की एक अद्भुत यात्रा पर ले जाने वाली है. इसलिए इस फिल्म को जरुर देखें।

बता दें कि कैप्टन वीडियो प्रा लि प्रस्तुत फिल्म  ‘सन ऑफ बिहार’ के सह निर्माता – आलोक गुप्ता, रितु गुप्ता, पंकज गुप्ता, दौलत राम गुप्ता और सहायक निदेशक – अर्जुन, मेज़र, प्रवेज़, तोहिद हैं. कथा, पटकथा एवं संवाद वीरू ठाकुर का है. खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है, जबकि गीतकार कृष्णा बेदर्दी है. कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, मनोज गुप्ता, पप्पू खन्ना हैं. डीओपी आर.आर प्रिंस हैं. एक्शन मुकेश राठौड़ का है. पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

Leave a Reply

Next Post

शिकागो से शुरू होगी राम मंदिर रथ यात्रा, 60 दिनों में 48 राज्यों के 851 मंदिरों का किया जाएगा दौरा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 22 मार्च 2024। अमेरिका के शिकागो से सोमवार को राम मंदिर रथयात्रा शुरू होगी। यह यात्रा अगले 60 दिनों में आठ हजार से भी अधिक मील की दूरी तय करते हुए 48 राज्यों के 851 मंदिरों तक जाएगी। रथयात्रा का आयोजन करने वाले विश्व हिंदू परिषद […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार