भारतीय कप्तानों में खींचतान पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की दो टूक, कहा- खेल से बड़ा कोई नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2021। भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारियों में है लेकिन उससे पहले कप्तानी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने और रोहित शर्मा के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में अनुसार विराट और रोहित एक-दूसरे की कप्तानी में खेलने से बच रहे हैं और कप्तानी को लेकर दोनों के बीच मतभेद बढ़ता जा रहा है। इस पूरे मामले में भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भी आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस बीच खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस पूरे विवाद पर बड़ा बयान दिया है। 

ठाकुर से जब दोनों कप्तानों के बीच मतभेद पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘खेल से बड़ा कोई नहीं है, खेल ही सर्वोत्तम है। किसी खिलाड़ी के बीच में क्या चल रहा है, मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता हूं। ये उनसे संबंधित एसोसिएशन या संस्थान की जिम्मेदारी है। यही सही होगा कि वो इसपर जानकारी दें।’

Leave a Reply

Next Post

रोहित शर्मा के साथ कप्तानी विवाद पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रहेंगे उपलब्ध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 दिसंबर 2021। वनडे सीरीज से कप्तानी छिनने के बाद टेस्ट कप्तान विराट कोहली पहली बार मीडिया से बात कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बीसीसीआई के फैसले से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल