एफएम बिलावल का ऐलान ः 200 भारतीय मछुआरों और 3 आम कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 03 जून 2023। पाकिस्तान ने  शुक्रवार को 200 भारतीय मछुआरों और तीन अन्य कैदियों को रिहा करने का ऐलान किया। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने यह घोषणा की। पाकिस्तानी अधिकारियों ने देश की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद कराची की जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों को पिछले महीने रिहा कर दिया था। इन कैदियों को वाघा सीमा पर भारत को सौंप दिया गया था।

बिलावल ने एक ट्वीट में कहा, “आज पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और 3 अन्य कैदियों को रिहा कर रहा है। इससे पहले, 198 भारतीय मछुआरों को 12 मई 2023 को वापस भेजा गया था।” उन्होंने कहा, “यह मानवीय मामलों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की नीति के अनुरूप है। करुणा को राजनीति से ऊपर रखना चाहिए।” रिहा किए जा रहे कैदियों की कराची से लाहौर तक की यात्रा के लिए धन उपलब्ध करा रहे एधी फाउंडेशन ने ताजा घटनाक्रम की पुष्टि की।

एक अधिकारी ने कहा, “कैदियों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।” सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान सद्भावना के तौर पर जुलाई में भारतीय मछुआरों के एक और जत्थे को रिहा करेगा। पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से प्रतिद्वंद्वी मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं। दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा कई जगहों पर बहुत स्पष्ट रूप से चिन्हित नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

ब्रिक्स अब विकल्प नहीं बल्कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने की अभिव्यक्ति: जयशंकर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 जून 2023। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स समूह न केवल बहुध्रुवीयता का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक चुनौतियों से निपटने के अनेक तरीकों की अभिव्यक्ति भी है। ‘फ्रेंड्स ऑफ ब्रिक्स’ के विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही