UP Election 2022: सपा चलाएगी ‘300 यूनिट बिजली पाओ, नाम लिखाओ छूट ना जाओ’ अभियान, घर-घर पहुंचेंगे सपाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 18 जनवरी 2022। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बार फिर प्रेस कांफ्रेंस में 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि सपा  ‘300 यूनिट बिजली पाओ, नाम लिखाओ छूट ना जाओ’ अभियान चलाएगी। सपा कार्यकर्ता इस अभियान के तहत घर-घर पहुंचेंगे। इस अभियान के तहत जो लोग 300 यूनिट फ्री बिजली चाहते हैं उनसे फार्म भरवाया जाएगा। जिनके पास बिजली का बिल है वो उसी नाम को लिखें और जो भविष्य में कनेक्शन लेना चाहते हैं वो राशन कार्ड के अनुसार नाम लिखवाएं। अखिलेश यादव ने कहा कि हम चुनाव आयोग से रथ चलाने की अनुमति मांगेंगे। इसके साथ ही डोर टु डोर और ऑनलाइन अभियान भी चलेगा। सपा की मान्यता रद्द करने को लेकर दर्ज याचिका के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि पहले भाजपा की मान्यता रद्द करें क्योंकि मुख्यमंत्री पर भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। डिप्टी सीएम पर भी मुकदमा है। सपा के कई लोगों पर झूठे मुकदमे हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं पर भी मुकदमे दर्ज हैं।

रामपुर आए एक जिलाधिकारी ने खुद के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के लिए मनमाने तरीके से मुकदमे लगाए। उसी कड़ी में नाहीद हसन पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। अब्दुल्ला आजम को फसाने में कांग्रेस और भाजपा दोनों थी। अखिलेश के साथ प्रेस कांफ्रेंस में स्वामी प्रसाद मौर्य और अब्दुल्ला आजम भी मौजूद रहे। उन्होंने खुद की तैयारी करने के बाद इसकी घोषणा कराई। यह भाजपा की चाल है।फिर भी समाजवादी पार्टी और अन्य सहयोगी पार्टियां पूरी तत्परता से डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते हुए जनता के बीच पहुंच रही है।

अन्न खाना बंद कर दें किसानों को आतंकवादी कहने वाले
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का वादा किया था पर अभी तक नहीं हुई और जब किसान आंदोलन कर रहे थे तब वो किसानों को आतंकवादी कह रहे थे। जिन लोगों को किसान आतंकवादी लगते हैं वो अन्न खाना बंद कर दें।

Leave a Reply

Next Post

अलर्ट: आईएसआई के इशारे पर दिल्ली में बड़ा धमाका कर सकते हैं आतंकी, पाकिस्तान से लाया गया विस्फोटक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 जनवरी 2022। गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने के लिए लाई गई गाजीपुर फूलमंडी में मिली आईईडी से दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों को पहले से हाथ-पांव फूले हुए हैं। अब इंटेलीजेंस ब्यूरो(आईबी) ने दिल्ली पुलिस को गणतंत्र दिवस […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं