स्कॉर्पियो और कैंटर की टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो मासूम समेत पांच की मौत, 6 घायल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बुलंदशहर 24 मई 2022। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के पांच श्रद्धुलाओं की मौत हो गई है, जबकि छह घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार, गुलावठी-बुलंदशहर हाईवे पर बराल गांव के पास कैंटर और स्कार्पियो की टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बुलंदशहर के रहने वाले श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। बराल गांव के पास स्कॉर्पियो सड़क पर खड़ी कैंटर से जा टकराई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में सवार लोगों को कार से निकाला। 

पुलिस ने पांच लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि गंभीर रूप से 6 घायलों को मेरठ मेडिकल भेजा गया है। डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।

हादसे में मृत लोगों में हार्दिक माहोर (6) पुत्र हरेंद्र सिंह, वंश (5) पुत्र हरेंद्र सिंह, पारस (22) पुत्र ओम प्रकाश, शालू (22) पुत्री उमेश कुमार, निवासी देवीपुरा बुलंदशहर और हिमांशु अग्रवाल (25) पुत्र नीरज शामिल हैं।

हादसे में घायलों में जसवंत सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी काहिरा थाना कोतवाली देहात, दामिनी पुत्र ओम प्रकाश सिंह मोहल्ला कटरा फिरोजाबाद, सिन्की पुत्री ओमप्रकाश सिंह, रिंकी पत्नी हरेंद्र सिंह, हरेंद्र पुत्र रोशन लाल देवी, बेबी पुत्र रोशन लाल निवासी देवीपुरा बुलंदशहर शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

रांची में छह स्थानों पर ईडी का छापा, बिहार भी पहुंची घोटाले की आंच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 24 मई 2022। निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के खिलाफ मनी लांड्रिंग मामले में जांच कर रही ईडी की टीम ने आज झारखंड की राजधानी रांची में छह जगह छापेमारी की है। इतना ही नहीं अब इस घोटाले की आंच बिहार भी पहुंच गई है। […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए