भारत और पाकिस्तान को जलवायु परिवर्तन पर मिलकर काम करना चाहिए-पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 सितंबर 2022। पाकिस्तान बाढ़ और आर्थिक कंगाली से बदहाली की कगार पर है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने अपने देश में आई बाढ़ के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार माना है। साथ ही उन्होंने गुरुवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान को जलवायु परिवर्तन पर मिलकर काम करना चाहिए। इन दिनों बिलावल द्विपक्षीय बैठकों के लिए वाशिंगटन डीसी में हैं। इस दौरान पाक मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण उनके देश में स्थिति काफी खराब है। यह समय है कि भारत और पाकिस्तान दोनों मिलकर जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर मिलकर काम करें। मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा है। सात में एक व्यक्ति बाढ़ से प्रभावित है। जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए अमेरिका और चीन को मिलकर काम करना चाहिए और भारत और पाकिस्तान को साथ मिलकर काम करने के बारे में सोचना चाहिए।

वैज्ञानिक और विशेषज्ञ पाकिस्तान में आई बाढ़ का कारण जलवायु परिवर्तन से पिघलते ग्लेशियरों को बताते हैं। अमेरिका ने पाकिस्तान को 66 मिलियन अमरीकी डॉलर की मानवीय सहायता की घोषणा की है। आगे उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के वीटो को खत्म करने के पक्ष में है।

पाकिस्तान में बाढ़ से अब तक 1,600 से अधिक लोग मारे गए हैं और तीन करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। बाढ़ से देश का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया है और करीब 30 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। बाढ़ के कारण पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति भी चरमरा रही है। बड़े मंचो पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज ने कहा था कि लोग हमें भिखारी समझने लगे हैं।

Leave a Reply

Next Post

जी-20 समिट के लिए इंडोनेशिया का समर्थन करेगा भारत

शेयर करेप्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और प्रयासों पर वैश्विक ध्यान केंद्रित कर इसे मजबूत किया जाए: पीएम मोदी इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 सितंबर 2022। भारत ने आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया को अपना पूर्ण समर्थन देने का फैसला किया है। भारत ने ये कदम […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही