डी-ग्लैम अवतार में दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं चित्रांगदा सिंह

Indiareporter Live
शेयर करे

-अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 दिसंबर 2022। मॉडर्न लव मुंबई में अपनी भूमिका के लिए आलोचकों और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया हासिल करने के बाद, टैलेंटेड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह, गौतम घोष की अगली इंडो-इटैलियन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक इस फिल्म में एक्ट्रेस इटली के दिग्गज अभिनेता मार्को लियोनार्डी के साथ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग 2019 में शुरू हुई थी, लेकिन महामारी के कारण बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म की भी शूटिंग रुक गई और अब टीम ने एक बार फिर से फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा मुंबई और जबलपुर में शूट किया जाएगा।    हाल में फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है और इसे देखते हुए लगता है कि बहुमुखी अभिनेत्री चित्रांगदा फिल्म में अपने डी-ग्लैम अवतार के साथ दर्शकों को सरप्राइज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस पोस्टर पर प्लेन ऑरेंज साड़ी और कम से कम मेकअप में चित्रांगदा काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका निभा रही हैं लेकिन मेकर्स की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिल्म में एक बच्चे की भी अहम भूमिका होने की खबर है लेकिन अब तक यह तय नही है कि ये किरदार कौन निभाने वाला है।    फिल्म की पटकथा गौतम घोष और जगन्नाथ गुहा ने लिखी हैं, साथ ही दो इटैलियन स्क्रिप्ट राइटर एमेडियो पगनीनी और सर्जियो स्कैपग्निनी ने भी स्क्रिप्ट पर काम किया हैं। इसे अंग्रेजी, हिंदी और आंशिक रूप से इटैलियन में बनाया जा रहा है। फिल्म की कहानी एक कपल  और उनके बच्चे की कहानी के जरिए ह्यूमन डिस्प्लेसमेंट के मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है।

Leave a Reply

Next Post

आनंद और पल्लवी गुप्ता ने लॉन्च किया ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टोरीडेक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 20 दिसंबर 2022। रोमांचक पारिवारिक दिन आ गए हैं। भारत में अब स्टोरीडेक के नाम से अपना पहला परिवार-अनुकूल ओटीटी प्लेटफॉर्म है। मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में, फिल्म और मनोरंजन उद्योग के प्रसिद्ध सितारों की उपस्थिति के बीच स्टोरीडेक को लॉन्च किया […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़