ममता बनर्जी और उनके भतीजे के बीच तल्ख होते रिश्ते! बीच में फंसे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 12 फरवरी 2022। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ रिश्ते तल्ख होते नजर आ रहे हैं. साथ ही चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोरके साथ उनके ‘रिश्‍तों’ में कड़वाहट का मुद्दा पहले ही खबरों में बना हुआ है. इस बीच ममता ने शनिवार को पार्टी की एक बैठक बुलाई है. प्रशांत के ग्रुप I-PAC और तृणमूल कांग्रेस के रिश्‍तों में तल्‍खी और ममता और उनके भतीजे के बीच मतभेद की रिपोर्टों के बीच यह बैठक आयोजित की जा रही है. बता दें प्रशांत किशोर, पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की धमाकेदार जीत के रणनीतिकार थे।

माना जा रहा है कि ये बैठक अभिषेक बनर्जी की ओर से पार्टी में ‘वन मैन, वन पोस्ट’ की पॉलिसी को बढ़ावा दिए जाने की कोशिश को लेकर हो रही है. अभिषेक बनर्जी के इस मोटिव को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं में असंतुष्टि है, ऐसे नेता जिनके पास पार्टी में कई पोस्ट रहे हैं। हालांकि, कई मानते हैं कि ये ममता और उनके महत्वाकांक्षी भतीजे और पार्टी में ममता के बाद सेकेंड हैंंड की हैसियत रखने वाले अभिषेक बनर्जी के बीच तल्ख होते रिश्तों के संकेत हैं. अभिषेक बनर्जी को पार्टी और चुनावी सलाहकारों के बीच संपर्क के सूत्र के तौर पर देखा जाता है।

इसके अलावा, तृणमूल नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य और I-PAC के बीच भी विवाद सामने आया जब चंद्रिमा ने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर की टीम की ओर से उनके सोशल मीडिया अकाउंट का दुरुपयोग किया जा रहा है. इस दावे को I-PAC  ने गलत बताया. ग्रुप की ओर से ट्वीट किया, ‘I-PAC तृणमूल कांग्रेस या इसके किसी नेता की ‘डिजिटल प्रापर्टी’ को हैंडल नहीं करता हूं और ऐसा दावा करने वाला व्‍यक्ति या तो जानकारी नहीं है या फिर वह झूठ बोल रहा है। पिछले कुछ सप्‍ताह से ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर के बीच मतभेद बढ़ने को लेकर अटकलों का दौर जारी है.बंगाली दैनिक आनंदबाजार पत्रिका ने दोनों के बीच SMS का आदान-प्रदान होने की भी जानकारी दी है. अखबार के अनुसार, प्रशांत किशोर ने ममता को टेक्‍स्‍ट मैसेज में लिखा कि वे बंगाल, मेघालय और ओडिशा में टीएमसी के लिए काम नहीं करना चाहिए जिसका जवाब सीएम ममता ने ‘धन्‍यवाद’ कहते हुए दिया।

Leave a Reply

Next Post

IND vs WI: कोहली में 'आत्मविश्वास की कमी' के सवाल पर रोहित शर्मा को आई हंसी, भारतीय कप्तान ने दिया मजेदार जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 फरवरी 2022। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज निराशाजनक रही है। वे तीन पारियों में सिर्फ 26 रन बनाए। पहले मैच में कोहली ने आठ और दूसरे में 18 रन बनाए थे। तीसरे मुकाबले तो विराट […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक