कार में तीन लाश: गाड़ी में एक ‘बाबा’ भी था, सीसीटीवी में दिखे चौथे शख्स से दिल्ली मौत मामले में आया नया मोड़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 फरवरी 2026। दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर टाटा टिएगो कार में रहस्यमयी तरीके से तीन शव मिलने के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि मौत से पहले कार में चार लोग मौजूद थे। कार चालक की बगल वाली सीट पर भी कोई था, लेकिन घटना के बाद से वह गायब है। सीसीटीवी फुटेज में कार में नजर आया चौथा शख्स ‘बाबा’ के वेश में बैठा दिखा था। पुलिस को उम्मीद है कि ‘बाबा’ का इस मामले में ‘की लिंक’ हो सकता है। अब ये मामला सामूहिक आत्महत्या से निकलकर साजिश और सुनियोजित अपराध की ओर बढ़ गया है। 

दरअसल, रविवार को फ्लाईओवर पर खड़ी कार से 76 वर्षीय रणधीर सिंह, 40 वर्षीय शिव नरेश और एक महिला का शव मिला था। पुलिस को शुरुआती जांच में लूट या संघर्ष के कोई संकेत नहीं मिले। कार में रखे मोबाइल फोन और महिला के गहने सुरक्षित मिले, जिससे पुलिस ने लूट की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, चौथे आदमी की मौजूदगी की बात सामने आते ही पूरा केस नए सवालों के घेरे में आ गया।

सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे
बाहरी जिले के डीसीटी सचिन शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है। कार बापरौला की तरफ से आ रही थी। कार की आवाजाही वाले मार्गों पर भी सीसीटीवी कैमरों को रेखा जा रहा है। घटनास्थल से पुलिस को तीन गिलास और कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल मिली थी, जिनसे तीखी और संदिग्ध गंध आ रही थी। 

पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए गिलास और बोतल भेज दिए हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि जहर किस प्रकार का था और उसे कहां से खरीदा गया। मृतकों के मोबाइल फोन की काल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा को फुटेज के साथ मैप किया जा रहा है।

एक व्यक्ति का डिजिटल रिकार्ड गायब
जांच में एक ऐसा पहलू सामने आया है, जहां कार के रुकने और आगे बढ़ने के बीच एक व्यक्ति का डिजिटल रिकार्ड गायब हो जाता है। पुलिस को आशंका है कि यहीं से चौथा व्यक्ति कार से उतर गया। मृत महिला की पहचान जहांगीरपुरी निवासी लक्ष्मी के रूप में बताई गई थी, लेकिन जांच में दिया गया पता फर्जी निकला। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने दो शादियां कर रखी थीं। हालांकि यह बात अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रणधीर सिंह के ब्याज पर पैसे देने के कारोबार की भी जांच की जा रही है। आशंका है कि चौथा व्यक्ति लेन-देन का बिचौलिया या कनेक्टिंग लिंक हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

एआई से सेमीकंडक्टर तक: एलआईसी एमएफ का टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव

शेयर करेडिजिटल भारत की दौड़ में नया दांव: एलआईसी म्यूचुअल फंड का डायवर्सिफाइड टेक्नोलॉजी फंड लॉन्च (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 20 फरवरी 2026। एलआईसी म्यूचुअल फंड ने एलआईसी एमएफ टेक्नोलॉजी फंड के लॉन्च की घोषणा की है. यह एक थीमैटिक इक्विटी स्कीम है, जिसे भारत के बढ़ते तकनीकी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल