एलन मस्क ने यूक्रेन में इंटरनेट सेवाएं रोकने के दिए संकेत, बोले- अब अमेरिकी सरकार चुकाए स्टार लिंक का बिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2022। जंग से जर्जर हो चुके यूक्रेन में इंटरनेट सेवाएं ठप हो  सकती हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने यूक्रेन में अपनी कंपनी स्टारलिंक की उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाएं लगातार जारी रखने में हाथ खड़े कर दिए हैं। एलन मस्क ने कहा है कि वे अनिश्चितकाल तक ये सेवा जारी नहीं रख सकते। उन्होंने अमेरिकी सरकार से कहा है कि आगे की सेवाओं का बिल वह चुकाए। इससे पहले गुरुवार को आई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि स्टारलिंक ने अमेरिकी सेना को सूचित किया है कि वह अब इंटरनेट सेवाओं का खर्च नहीं उठा सकेगी। एलन मस्क ने भी इस रिपोर्ट की पुष्टि कर दी है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बीच स्टारलिंक ने देश की ठप पड़ी संचार व्यवस्था का कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मस्क ने पेंटागन को लिखा पत्र
मस्क ने इस आगे इंटरनेट सेवाएं जारी नहीं रख पाने को लेकर अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन का पत्र लिखा है। मस्क ने ट्वीट किया कि स्पेसएक्स पुराना बिल नहीं मांग रही है, बल्कि अनिश्चितकाल तक सेवाएं जारी रखने में असमर्थता जता रही है। उधर, पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग इस मुद्दे पर मस्क के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि पेंटागन को स्पेसएक्स के प्रमुख का पत्र मिला है। पत्र में मस्क ने यह भी कहा कि यूक्रेन में इंटरनेट सेवाओं पर पहले ही 8 करोड़ डॉलर खर्च हो चुके हैं। इस साल के अंत तक यह खर्च 10 करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है। मस्क के इस पत्र से यह दावा भी गलत साबित हुआ है कि पूर्व में यूक्रेन भेजे गए 20 हजार टर्मिनल में से करीब 85 फीसदी का खर्च अमेरिका, पोलैंड व अन्य देशों ने उठाया था। मस्क ने कहा कि वे कुछ और टर्मिनल यूक्रेन भेज सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक इंटरनेट सेवाओं का खर्च नहीं उठा सकते। 

Leave a Reply

Next Post

नहीं रूक रही टारगेट किलिंग: शोपियां में फिर आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 15 अक्टूबर 2022। घाटी में आतंकियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग को अंजाम दिया है। दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां में आंतकियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मार कर घायल कर दिया। व्यक्ति को अस्पताल दाखिल कराया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं